उत्तर भारत पर हीटवेव की मार: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में पारा 47°C पार, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट – AajTak

Feedback
उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और हीट वेव की चपेट में है. दिल्ली समेत कई शहरों में सोमवार को लोगों ने तेज गर्म हवाओं और झुलसाने वाली गर्मी का सामना किया. दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में इस सीजन का पहला हीट वेव डे दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के लोधी रोड इलाके में हीट वेव की स्थिति महसूस की गई. उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान बांदा में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया.
भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है. विभाग के अनुसार 18 मई से 24 मई के बीच कई राज्यों में तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है.
सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और बिहार और विदर्भ क्षेत्र शामिल हैं. मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 से 24 मई के बीच गंभीर हीट वेव की आशंका जताई है.
राजस्थान और विदर्भ के कई हिस्सों में रात का तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है, जिसके चलते लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी से राहत नहीं मिल रही. छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना.
यह भी पढ़ें: Mausam 19th May 2026: बिहार-झारखंड समेत इन 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर ढककर रखने की सलाह दी गई है.
भीषण गर्मी का असर कृषि क्षेत्र पर भी पड़ने की आशंका जताई गई है. किसानों को फसलों में हल्की लेकिन बार-बार सिंचाई करने, मल्चिंग अपनाने और बागानों व सब्जियों की विशेष देखभाल करने को कहा गया है. वहीं पशुपालकों को मवेशियों के लिए स्वच्छ पानी और छायादार व्यवस्था सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है.
विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और लगातार बढ़ते तापमान की वजह से हीट वेव की घटनाएं पहले की तुलना में अधिक गंभीर होती जा रही हैं. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News