—विज्ञापन—
Palghar Road Accident: महाराष्ट्र के पालघर में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहाँ मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर बारातियों से भरा एक टाटा टैम्पो और कंटेनर आपस में टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. इस दिल दहला देने वाले हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि, प्रशासन की तरफ से अभी मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
यह पूरी घटना पालघर के धानीवरी इलाके की है. खबरों के मुताबिक, बारातियों से भरे इस ट्रक में 100 से ज्यादा लोग सवार थे. तभी अचानक सामने से आ रहे कंटेनर और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इस एक्सीडेंट में करीब 20 से 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. सभी घायलों को तुरंत पास के कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल में भर्ती कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
इस भीषण एक्सीडेंट की वजह से हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया और कुछ समय के लिए गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर यातायात को दोबारा सुचारू रूप से चालू करवाया. स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों को हर संभव मदद पहुँचाने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद से शादी वाले घर में मातम पसर गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें मुंबई, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in