अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया – AajTak

Feedback
अमेरिका में गन वायलेंस और हेट क्राइट से जुड़ा एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है. कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी स्थित सबसे बड़े इस्लामिक सेंटर के बाहर सोमवार को दो नाबालिग बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी.
इस भीषण हमले में एक सुरक्षा गार्ड समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों ने भी पास की एक गली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई और स्थानीय पुलिस इस घटना को मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर किया गया ‘संदिग्ध हेट क्राइम’ मानकर जांच कर रही हैं.
दोपहर की नमाज से ठीक पहले खूनी तांडव
अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक, यह वारदात दोपहर करीब 12 बजे से ठीक पहले हुई, जब लोग मस्जिद परिसर में मौजूद थे. अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने से वहां नमाजियों और परिसर के भीतर चल रहे स्कूल के बच्चों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. 
सैन डिएगो के पुलिस प्रमुख स्कॉट वाह्ल ने बताया कि हमले के तुरंत बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और मस्जिद परिसर के भीतर डे-स्कूल में पढ़ रहे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, किसी भी बच्चे को आंच नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: न्यूयॉर्क: मैनहैटन में बंदूकधारी ने ऑफिस बिल्डिंग में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे मस्जिद की इमारत के बाहर तीन पुरुषों के शव मिले, जिन्हें गोलियों से भूना गया था. मृतकों में से एक मस्जिद का सुरक्षा गार्ड था. अधिकारियों ने बताया कि इस जांबाज सुरक्षाकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर हमलावरों को मुख्य इमारत के भीतर घुसने से रोका, जिससे एक बहुत बड़ा नरसंहार होने से टल गया.
कार में मिलीं हमलावरों की लाशें
हमले के कुछ ही देर बाद, जांचकर्ताओं को पास की एक सड़क पर खड़ी एक संदिग्ध कार के भीतर दो किशोरों (उम्र 17 और 19 वर्ष) के शव मिले. पुलिस का मानना है कि ये दोनों ही मस्जिद पर हमला करने वाले मुख्य शूटर थे, जिन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को गोली से उड़ा लिया.
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में स्कूल में घुसे बंदूकधारी, 200 से अधिक छात्रों को किया अगवा
इस घटना के कुछ ही ब्लॉक दूर एक माली (लैंडस्केपर) पर भी फायरिंग की खबर आई थी, हालांकि वह सुरक्षित है और पुलिस जांच कर रही है कि क्या उसका संबंध भी इसी मस्जिद हमले से है. फिलहाल एफबीआई और स्थानीय एजेंसियां हमलावरों के डिजिटल रिकॉर्ड्स खंगाल रही हैं ताकि इस जघन्य नफरती अपराध के पीछे के असली मकसद और साजिश का पूरी तरह खुलासा हो सके.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News