ABVP ने RD कॉलेज में कामकाज ठप कराया: छात्रों की समस्याओं पर जमकर नारेबाजी, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी – Dainik Bhaskar

शेखपुरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जिला इकाई ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय आरडी कॉलेज के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
परिषद के जिला सह संयोजक निशांत कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने कॉलेज के कामकाज को ठप करा दिया और जमकर नारेबाजी की।
आंदोलनकारी छात्रों ने स्नातक के विलंबित सत्र, परीक्षा परिणामों में भारी गड़बड़ी, इंटर्नशिप में अनियमितता, परीक्षा केंद्रों को जिला मुख्यालय से दूर भेजने और महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों पर विरोध जताया। उन्होंने कॉलेज को बंद करा दिया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस प्रदर्शन में विभाग संयोजक आकाश कश्यप, नगर मंत्री बबन राय, आशीष कुमार, कुणाल कुमार, श्याम कुमार, नीतीश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। आंदोलन का मुख्य मुद्दा 2023-2027 सत्र के पांचवें सेमेस्टर की इंटर्नशिप, परीक्षा परिणाम में कथित गड़बड़ी और दूर स्थित परीक्षा केंद्र थे।
विभाग संयोजक आकाश कश्यप ने कहा कि आज के समय में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय शिक्षा का केंद्र न रहकर भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां विद्यार्थियों का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है और छात्र हितों को ध्यान में रखकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष केवल एक समस्या का नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के शैक्षणिक भविष्य और अधिकारों का मुद्दा है। उन्होंने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News