भारत की बड़ी सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिसमें कंपनी का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। एक तरफ कंपनी का ऑपरेटिंग प्रदर्शन बाजार की उम्मीदों से बेहतर रहा, तो दूसरी तरफ एक बड़े वन-टाइम इम्पेयरमेंट चार्ज की वजह से मुनाफे पर दबाव देखने को मिला। इसके बावजूद BPCL के मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और बेहतर EBITDA ने निवेशकों को राहत दी है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
BPCL का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में ₹3,192 करोड़ रहा, जो बाजार अनुमान ₹3,610 करोड़ से कम है। वहीं, कंपनी की कुल आय लगभग ₹1.2 लाख करोड़ रही, जो एक्सपर्ट्स की उम्मीद ₹1.38 लाख करोड़ से नीचे रही। हालांकि, असली सरप्राइज कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में देखने को मिला। BPCL का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹10,061 करोड़ रहा, जबकि बाजार को केवल ₹6,980 करोड़ की उम्मीद थी।
कंपनी का EBITDA मार्जिन 8.5% रहा, जो अनुमानित 5% से काफी ज्यादा है। इसका मतलब है कि कंपनी ने अपने मुख्य कारोबार यानी रिफाइनिंग और मार्केटिंग से मजबूत कमाई की है। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का मुनाफा करीब 58% गिरा है। दिसंबर तिमाही में BPCL का नेट प्रॉफिट ₹7,545 करोड़ था।
मुनाफे में गिरावट की सबसे बड़ी वजह कंपनी की सब्सिडियरी BPRL (Bharat Petroleum Corporation Limited) से जुड़ा बड़ा इम्पेयरमेंट चार्ज रहा। BPCL ने बताया कि कुछ ब्लॉक्स के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ने के कारण कंपनी को ₹4,349 करोड़ का इम्पेयरमेंट दर्ज करना पड़ा, यानी कंपनी को यह मानना पड़ा कि उसकी कुछ निवेशित संपत्तियों की वैल्यू पहले से कम हो चुकी है।
इसके अलावा कंपनी को विदेशी मुद्रा विनिमय (Forex) नुकसान का भी सामना करना पड़ा। वित्त वर्ष 2026 में BPCL को ₹1,644 करोड़ का फॉरेक्स लॉस हुआ, जबकि पिछले साल यह केवल ₹358 करोड़ था। डॉलर मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर तेल कंपनियों पर साफ दिखाई दे रहा है।
इसके बावजूद बाजार में BPCL के शेयरों में सकारात्मक रुख देखने को मिला। नतीजों से पहले कंपनी का शेयर NSE पर 2.2% बढ़कर ₹286.90 पर बंद हुआ। निवेशकों को उम्मीद है कि मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन और बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन भविष्य में कंपनी को फायदा पहुंचा सकते हैं।
BPCL भारत की सबसे बड़ी सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में शामिल है। कंपनी पेट्रोल-डीजल रिटेलिंग, रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स और अपस्ट्रीम एनर्जी कारोबार में सक्रिय है। ऐसे में वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर की चाल और सरकार की नीतियां कंपनी के प्रदर्शन पर सीधा असर डालती हैं।
आज के कारोबार में BPCL के शेयरों ने मजबूत प्रदर्शन दिखाया और स्टॉक 2.17% की तेजी के साथ 286.90 रुपये पर बंद हुआ। चौथी तिमाही के नतीजों में कंपनी का मुनाफा अनुमान से कमजोर रहा, लेकिन EBITDA और ऑपरेटिंग मार्जिन उम्मीद से काफी बेहतर आने के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।
एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में अगर क्रूड ऑयल की कीमतें स्थिर रहती हैं और रिफाइनिंग मार्जिन मजबूत बने रहते हैं, तो BPCL की कमाई में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, फॉरेक्स लॉस और सब्सिडियरी निवेश से जुड़े जोखिम निवेशकों के लिए चिंता का विषय बने रह सकते हैं।
सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play