कई ऐसे दृश्य होते हैं जिन्हें हम देखना तो चाहते हैं पर संयोग नहीं बन पाता. लेकिन, सोशल मीडिया ने यह बेहद आसान कर दिया है. ऐसा ही वीडियो आजकल वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप अंडा देते हुए लाइव रिकॉर्ड किया गया है. यह अद्भुत वीडियो बिहार-बंगाल सीमावर्ती इलाके से लगे पूर्वोत्तर के जंगलों की बस्ती का बताया जा रहा है जिसे वकील साहब नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. आप भी सांप को अंडा देते हुए बिल्कुल स्पष्ट लाइव देखिये. हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि न्यूज 18 नहीं करता.