Shani Pradosh Vrat 2026: आज इस शुभ मुहूर्त में करें शनि प्रदोष व्रत की पूजा, भगवान शिव और शनिदेव की कृपा से द – India.Com

Shani Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में शनि प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है और कहते हैं कि इस दिन यदि पूरी श्रद्धा भावना से भोलेनाथ की उपासना की जाए तो जीवन में आ रहे सभी कष्टों व समस्याओं से छुटकारा मिलता है. यदि कोई व्यक्ति शनि दोष से पीड़ित है तो उसे शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और शनिदेव का पूजन करना चाहिए. शिव जी और ​शनिदेव का मित्र कहा गया है, ऐसे में शनिदेव की पूजा करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और भोलेनाथ भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार आज यानी 27 जून 2026 को शनि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है. आइए जानते हैं इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व.

वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 27 जून 2026 को सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी और 28 जून को रात 12 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी. प्रदोष व्रत का पूजन प्रदोष काल में किया जाता है और प्रदोष काल को ध्यान में रखते हुए यह व्रत आज यानी 27 जून 2026 को रखा जाएगा. आज शनिवार का दिन है इसलिए इसे शनि प्रदोष व्रत नाम दिया गया है. पंचांग के अनुसार आज पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 4 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 6 मिनट तक रहेगा.

कहते हैं कि प्रदोष काल में भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में होते हैं और उस में यदि उनके कुछ मांगा जाए तो वह अपने भक्तों को निराश नहीं करते. इसलिए प्रदोष व्रत की पूजा की विशेष महत्व माना गया है. जब प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ जाए तो इसका महत्व दोगुना बढ़ जाता है. क्योंकि इस दिन व्रत रखने व पूजा करने से जातकों को शनि दोष से भी राहत मिलती है. शनि प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करना चाहिए. इससे शनि दोष, शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव कम होता है. साथ ही जीवन में आ रही सभी बाधाएं और कष्ट मिट जाते हैं. यह व्रत जातकों को रोग, दोष, कष्ट व मुश्किलों से राहत दिलाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News