जागरूक युवाओं से ही नशामुक्त भारत का संकल्प होगा साकार – Live Hindustan

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 17 से 26 जून तक जिले में नशा मुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया गया। इसका समापन शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आई छात्राओं को सम्मानित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता एवं सहभागिता से ही नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।
जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतिम दिन शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल में आयोजित निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को कलेक्ट्रेट में प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। नशा मुक्त सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में अव्वल प्रतिभागी छात्राओं का चयन किया गया। इनमें निबंध प्रतियोगिता में 12वीं की छात्रा रिया कुमारी ने प्रथम , 10 वीं की छात्रा कुमारी संस्कृति ने द्वितीय और इसी कक्षा की छात्रा आकृति कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 12 वीं की कृति कुमारी ने प्रथम,10वीं की प्रिया भारती ने द्वितीय तथा नौवीं कक्षा की छात्रा नेहा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वक्तृत्व प्रतियोगिता में 12 वीं की रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन अव्वल आए छात्राओं को सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, रैली, निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिताओं सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। सभी प्रतिभागियों से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। (नवादा से शशि भूषण पाठक)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News