Prateek Yadav Last Rites: न अखिलेश न शिवपाल तो किस करीबी ने दी प्रतीक यादव को मुखाग्नि? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Prateek Yadav Last Rites: प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा सुबह करीब 11:30 बजे उनके निवास से शुरू हुई. शव वाहन को समाजवादी पार्टी के राज्य दफ्तर के सामने से होते हुए श्मशान घाट तक लाया गया. इस दौरान घाट पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की. अंतिम संस्कार के दौरान घाट नंबर 5 पर समर्थकों और नेताओं का भारी जमावड़ा लगा रहा, जिन्होंने नम आंखों से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी.
अंतिम संस्कार के समय सबसे बड़ा सवाल यही था कि प्रतीक यादव को मुखाग्नि कौन देगा. घाट पर स्वामी अवधेशानंद गिरि भी मौजूद थे, जिन्होंने धर्म और संस्कृति के अनुसार क्रिया-कर्म संपन्न कराने की बात कही. अंततः प्रतीक यादव के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया और अपने दामाद को मुखाग्नि दी.
दुख की इस घड़ी में पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया. घाट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और अवधेश प्रसाद समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ कार में अंतिम यात्रा के पीछे-पीछे बैकुंठधाम पहुंची थीं. मुखाग्नि देने के बाद अरविंद सिंह बिष्ट काफी देर तक अखिलेश और शिवपाल यादव के साथ बैठे नजर आए.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News