KKR vs MI Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? जानें TV से लेकर मोबाइल तक की पूरी डिटेल्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2026, KKR vs MI Live Streaming: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच बुधवार, 20 मई को कोलकाता के एतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता की टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है और प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. यानी केकेआर के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है.
वहीं, मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह यह मैच जीतकर केकेआर का खेल बिगाड़ सकती है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है. तो चलिए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक खेले 12 मैचों में से 5 मैच जीते हैं, जबकि 6 मैच हार का सामना किया है. कोलकाता की टीम फिलहाल 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर मौजूद है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अब टीम को टॉप-4 में पहुंचने के लिए बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे, यानी अब उसके सारे मैच करो या मरो जैसा हो गया है. वहीं, मुंबई इंडियंस 13 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है और टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.
IPL के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें MI का पलड़ा बहुत भारी है. मुंबई ने 36 में से 25 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि कोलकाता सिर्फ 11 मैच ही जीतने में सफल हो पाई है.
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 65वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के विभिन्न चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकता है.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी/वैभव अरोरा.
इम्पैक्ट प्लेयर – अनुकूल रॉय.
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, एएम ग़ज़नफ़र.
इम्पैक्ट प्लेयर – रोहित शर्मा.

Purple hearts. Fiery atmosphere 💜🔥 pic.twitter.com/5Ae0Y8I4A6
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी/वैभव अरोरा.
इम्पैक्ट प्लेयर – अनुकूल रॉय.
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा, एएम ग़ज़नफ़र.
इम्पैक्ट प्लेयर – रोहित शर्मा.

न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News