—विज्ञापन—
Urvashi Rautela at Cannes 2026: 79वें कांस फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर से अपना जलवा बिखेर दिया है. इवेंट के पहले दिन ही एक्ट्रेस बेहद शानदार लुक में नजर आईं. अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक की फोटोज वायरल हो रही हैं.
कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 के पहले दिन उर्वशी रौतेला ने अपने शानदान लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया है. उर्वशी का लुक फेयरी (परी) इंस्पायर्ड था और उन्होंने ज्वेलरी और मेकअप भी अलग ढंग से किया था, जिसकी अब खूब तारीफ हो रही है.
उर्वशी रौतेला के इस लुक की फोटोज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस और यूजर्स इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
कांस के रेट कार्पेट पर मीडिया प्लेटफॉर्म ब्रूट से बात करते हुए उर्वशी ने कहा कि जब भी मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हूं, मैं उर्वशी नहीं, बल्कि भारत बन जाती हूं. मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है और मैंने हमेशा अपने देश का सर्वोत्तम तरीके से प्रतिनिधित्व किया है.
उर्वशी रौतेला के कांस 2026 लुक की बात करें तो उन्होंने सिल्वर गाउन पहना था, जो पूरी तरह से बॉडी फिटेड था. उर्वशी ने ज्वेलरी भी ड्रेस से मैचिंग पहनी थी. साथ ही उनके हाथ में एक यूनीक स्टाइल का पर्स भी नजर आया.
उर्वशी रौतेला के इस लुक में सबसे खास उनका हेयर एसेसरीज था, जिस पर क्राउन स्टाइल ज्वेलरी एक्ट्रेस ने कैरी की थी. साथ ही उर्वशी ने अपना आईमेकअप भी सिल्वर टोन में रखा था. एक्ट्रेस के हेयरस्टाइल में हाई बन था.
कुल मिलाकर एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह से परफेक्ट नजर आ रहा था. उर्वशी रौतेला के करियर फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ में नजर आने वाली हैं, लेकिन अभी अपने कांस 2026 लुक को लेकर चर्चा में हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मेरा नाम नैन्सी तोमर है। मैं न्यूज24 में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। मैंने हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। Zee Media से मैंने अपने काम की शुरुआत की थी। मुझे इंडस्ट्री में 6 साल का समय हो गया है। हाल में मैं न्यूज24 के साथ काम कर रही हूं। मैं यहां पर एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हूं। मेरी दिलचस्पी मनोरंजन, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रूटीन खबरों में है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in