—विज्ञापन—
Suryakumar Yadav Statement on Loss: IPL 2026 में प्लेऑफ की रेस से मुंबई इंडियंस का पत्ता कट गया है. RCB के खिलाफ रायपुर में मिली हार के बाद MI की टीम बाहर हो चुकी है. उनके लिए यह सीजन निराशाजनक साबित हुआ है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच अंतिम गेंद तक गया और वो इसे अपने पक्ष में नहीं कर पाए. हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद निराश नजर आए. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और आखिरी ओवर की गेंदबाजी को हार और MI के IPL 2026 से बाहर होने का कारण बताया.
MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में RCB ने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन लगातार विकेट गंवाते रहे. आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक हासिल कर लिया.
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि राज अंगद बावा प्रैक्टिस सेशन में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे. इसी वजह से उन्हें आखिरी ओवर की जिम्मेदारी सौंपी गई. उन्होंने कहा, ‘राज अंगद बावा सीजन में लगातार अच्छी तरह अभ्यास कर रहे थे और जब हमने उन्हें देखा, तो वो एक प्रभावशाली ऑलराउंडर नजर आ रहे थे. इसी वजह से हम उनके साथ एक-दो ओवर के लिए गए. उन्होंने आखिरी ओवर की जिम्मेदारी निभाई और लगभग काम कर दिया था.’
सूर्यकुमार यादव का मानना है कि MI के बल्लेबाजी क्रम ने 10-15 रन कम बनाए. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम 10-15 रन पीछे थे. हमने गलत समय पर विकेट गंवा दिए. नमन धीर और तिलक वर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो शानदार था.’
सूर्यकुमार यादव ने MI के IPL से बाहर होने पर कहा, ‘मुझे लगता है कि हम सिर्फ कोशिश कर सकते हैं. हमने अपना सबसे बेहतरीन देने की कोशिश की और जब भी मौका मिलेगा, हम ऐसा ही करेंगे. हमें इस स्थिति में रहने की आदत नहीं है और इसे झेलना आसान नहीं होगा.’
सूर्यकुमार यादव ने अगले सीजन में MI की मजबूत वापसी का दावा किया. उन्होंने कहा, ‘हमें इस सीजन काफी कुछ सीखने को मिला और हम अगले साल बेहतर तरीके से वापसी करेंगे.’
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in