ब्लैक मैज‍िक के साए में एक्टर्स? किसी को हुई खून की उल्टी, किसी की गई जान – AajTak

Feedback
काला जादू… फिल्मों में सुनाई देने वाले इस ‘टर्म’ पर अब सेलेब्रिटी खुलकर बोलने लगे हैं. बीते समय में कई सितारों ने खुद पर काला जादू किए जाने का जिक्र किया है. उन्होंने अपनी आपबीती पब्लिक को बताई है. हालांकि आजतक डॉट इन काला जादू के होने या ना होने का कोई दावा पेश नहीं करता है.
 
Photo: Instagram @amrita_rao_insta
 
हाल ही में साउथ एक्टर रवि मोहन ने पत्नी आरती के परिवार पर काला जादू करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि मुझे खून की उल्टी हो रही है. वो मुझ पर काला जादू कर रहे हैं. उन्होंने पहले भी ऐसा किया है. आज भी वो ये सब कर रहे हैं. 
 
Photo: Instagram @iam_ravimohan
 
रवि मोहन ने बताया कि आरती ने उन्हें ब्लैकमेल कर शादी रचाई थी. उनपर शादी के लिए दबाव डाला गया. उनकी जिंदगी नर्क बन गई है. रवि और आरती का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है.
 
Photo: Instagram @iam_ravimohan
 
अमृता राव ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन पर ब्लैक मैजिक हुआ था. एक्ट्रेस के गुरु ने उनपर वशीकरण किए जाने का खुलासा किया था. हालांकि एक्ट्रेस को काला जादू फील नहीं हुआ था.  
 
Photo: Instagram @amrita_rao_insta
 
एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि करियर में एक वक्त उन्होंने 3 बड़ी फिल्में खोई थीं. वो तीनों ही फिल्में बनी नहीं. साइनिंग अमाउंट लेने के बाद प्रोजेक्ट बंद पड़ गए थे. 

Photo: Instagram @amrita_rao_insta
 
ग्लैमरस क्वीन उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में अपने बुरे वक्त को ब्लैक मैजिक से जोड़ा था. उन्होंने शक जताया कि किसी ने उनपर काला जादू किया है.
 
Photo: Instagram @urf7i
उर्फी ने कहा था- मैं जहां थी, अभी भी वहीं अटकी हूं. मेरा मानना है किसी ने मुझपर ब्लैक मैजिक किया है. मेरे हाथ से शो और ब्रैंड डील्स निकल रहे हैं. मेरा बुरा वक्त चल रहा है. 
 
Photo: Instagram @urf7i
पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला की आकस्मिक मौत को काले जादू से जोड़ा है. उनका कहना है एक्ट्रेस की मौत नैचुरल नहीं थी. उन्हें शक है शेफाली पर काला जादू हुआ था.
 
Photo: Instagram @paragtyagi
अध्ययन सुमन ने ब्रेकअप के बाद कंगना रनौत पर काला जादू करने के आरोप लगाए थे. एक्टर का दावा था कंगना उन्हें आधी रात को पूजा के लिए घर लेकर गई थीं. वहां काले पर्दे लगे थे. 
 
Photo: Instagram @adhyayansuman
अध्ययन का कहना था कंगना ने आधी रात उन्हें श्मशान घाट जाकर चीजों को फेंकने को कहा था. एक टैरो रीडर ने दावा किया था कि पहाड़ी महिला उनपर काला जादू कर रही है. हालांकि कंगना ने इन दावों का खंडन किया.
 
Photo: Instagram @kanganaranaut
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News