Jharkhand Breaking News Live: चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत – Zee News

Jharkhand News Today Live Updates: चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने हाईवा जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
Trending Photos
Jharkhand News Today Live Updates: चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर बुधवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. मृतक की पहचान मयूरहंड प्रखंड निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपनी ससुराल बांय तिलैया आया हुआ था और देर शाम किसी काम से बाइक लेकर निकला था. इसी दौरान चतरा-हजारीबाग बॉर्डर के समीप एक तेज रफ्तार हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News