Uttar Pradesh News Live: छात्राओं को फ्री स्कूटी देगी सरकार, TMC सांसद के सिर कलम पर ईनाम बयान वाले BJP नेता पलटे – Hindustan Hindi News

cm yogi
Uttar Pradesh News Live: उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के लिए ‘रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना’ पर काम तेज हो गया है। सीएम योगी ने बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पात्रता और मेरिट के नियम जल्द से जल्द तय करने के निर्देश दिए हैं।
टीएमसी सांसद सायोनी घोष का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ का इनाम देने की घोषणा वाले यूपी भाजपा नेता के विवादित बयान से देश की सियासत गरमा गई है। सयोनी भी एक्टिव हुईं तो भाजपा नेता बैकफुट पर आ गए हैं।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
सीतापुर में रामपुर कला स्थित महमूदाबाद रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइ सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद पिकअप सवार मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
बिसवां के विशंभरपुर निवासी रजनीश उर्फ लल्लन बुधवार को किसी काम से लखनऊ गए थे। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। रजनीश रामपुर कला स्थित देवकालिया ग्रामीण बैंक के पास पहुंचे ही थे तभी बिसवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से रजनीश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हादसा देख अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों को जुटता देख आरोपी पिकअप चालक मौके से भाग निकला।
हाईवे के पास खाली प्लॉट में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, पहचान नहीं
गोंडा-जरवल फोरलेन पर भंभुवा के पास बुधवार देर शाम करीब नौ बजे खाली प्लॉट में करीब 30 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ-साथ एसओजी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
सांसद सायोनी घोष के सिर कलम पर एक करोड़; यूपी BJP नेता का VIDEO, अब बैकफुट पर आए
टीएमसी सांसद सायोनी घोष का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ का इनाम देने की घोषणा वाले यूपी भाजपा नेता के विवादित बयान से देश की सियासत गरमा गई है। सयोनी भी एक्टिव हुईं तो भाजपा नेता बैकफुट पर आ गए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सांसद सायोनी घोष के सिर कलम पर एक करोड़; यूपी BJP नेता का VIDEO, अब बैकफुट पर आए
छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारियां तेज, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
उत्तर प्रदेश में विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों की मेधावी छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने के लिए ‘रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना’ पर काम तेज हो गया है। सीएम योगी ने बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पात्रता और मेरिट के नियम जल्द से जल्द तय करने के निर्देश दिए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: छात्राओं को स्कूटी देने की तैयारियां तेज, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News