IPL 2026 में भुवनेश्वर का ये ‘सुपर सिक्स’ हुआ रिकॉर्ड बुक में दर्ज, बने ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
36 साल के इस तेज गेंदबाज ने 21 शिकार करते हुए विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है और अभी पर्पल कैप उन्हीं के पास है. ये चौथी बार है जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के किसी एक सीजन में 20 से ज्यादा विकेट लिए हैं.
भुवनेश्वर कुमार ने इससे पहले 2 बार पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है, पहली बार साल 2016 में और फिर 2017 के सीजन में. उन्होंने पावरप्ले में 6.91 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए हैं. जो उनकी काबीलियत को बयां करता है.
भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के विकेट लिए, जबकि अपने पूरे 4 ओवरों में सिर्फ 23 रन दिए. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 5.75 की रही, जो टी20 क्रिकेट के लिहाज से शानदार है.
ये छठा मौका है जब भुवनेश्वर कुमार ने मौजूदा सीजन में 3 विकेट हॉल लिए हैं. इससे पहले ऐसा करिश्मा सिर्फ हर्षल पटेल ने ही किया था. पटेल ने 2021 के सीजन में 6 बार तीन-तीन विकेट हासिल किए थे.
भुवनेश्वर कुमार की जबरदस्त गेंदबाजी के बावजूद, मुंबई इंडियंस के नमन धीर और तिलक ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाए जाने के बाद टीम को 20 ओवरों में 166/7 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
167 रन के टारगेट का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने बल्ले से भी बेहद अहम योगदान दिया जब आरसीबी को जीत के लिए 3 गेंद में 9 रन की जरूरत थी, तब भुवी ने शानदार छक्का जड़कर मैच को अपने फेवर में कर लिया. इसके बाद उन्होंने सिंगल लेकर रसिख सलाम डार को स्ट्राइक दी, और मैच के आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर डार ने बेंगलुरु को रोमांचक जीत दिला दी.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News