GT vs CSK Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें लाइव मैच? जानें टीवी से लेकर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग तक की पूरी जानकारी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2026, GT vs CSK Live Streaming: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. एक तरफ गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, तो वहीं चेन्नई की टीम अब भी टॉप-4 की रेस में बनी हुई है.
हालांकि, सीएसके को टॉप-4 में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. ऐसे में यह मुकाबला बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने की उम्मीद है. तो आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां फ्री में लाइव देख सकते हैं.
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. गुजरात की टीम ने इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों में 8 जीते हैं और 16 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले 13 मैचों में 6 जीते हैं और 12 अंकों के साथ इस समय पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर मौजूद है.
अब चेन्नई की टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा. हालांकि इस जीत के बाद भी चेन्नई को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.
GT vs CSK हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें गुजरात ने 5 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि चेन्नई को 4 मैचों में जीत मिली है. घरेलू मैदान पर भी गुजरात का दबदबा देखने को मिला है, जहां टीम ने दो बार चेन्नई को हराया है.
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स (Sports Star) के विभिन्न चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर फ्री में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकेल हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी.
इम्पैक्ट प्लेयर – प्रशांत वीर.

Back together, Bhaijaans 🫂#WhistlePodu #GTvCSK pic.twitter.com/CROdjL2SgR
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकेल हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी.
इम्पैक्ट प्लेयर – प्रशांत वीर.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News