Top News Today: पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा निदेशालय ने राज्य भर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम’ को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया है। इस फैसले पर एआईयूपी चेयरमैन हुमायूं कबीर ने तीखा पलटवार किया। कबीर ने कहा कि मदरसों में वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा। मदरसों के मामलों में इस तरह का आदेश देने का सरकार को कोई अधिकार नहीं है। दूसरी ओर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने गुरुवार (21 मई) को अपने 11 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए दो कांग्रेस विधायकों समेत कुल 23 सदस्यों को शामिल किया। लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। शुभेंदु सरकार के इस फैसले पर एआईयूडीएफ चेयरमैन हुमायूं कबीर ने तीखा पलटवार किया है। कबीर ने साफ कहा कि मदरसों में वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मदरसों के आंतरिक मामलों में सरकार का कोई अधिकार नहीं है। पश्चिम बंगाल मदरसा शिक्षा निदेशालय ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम गाना अब अनिवार्य होगा। यह आदेश अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी संस्थानों पर लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर..
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार, 21 मई को अपने 11 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इसमें दो कांग्रेस विधायकों समेत कुल 23 नए सदस्य शामिल किए गए। इस फैसले के साथ तमिलनाडु में लगभग 60 साल बाद कांग्रेस की सरकार में वापसी हुई है।शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। टीवीके के विधायकों श्रीनाथ, एस. कमाली, सी. विजयलक्ष्मी और आर.वी. रंजितकुमार के बाद कांग्रेस के एस. राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह के दौरान एक कांग्रेस विधायक द्वारा राहुल गांधी का नाम लिए जाने पर राज्यपाल नाराज हो गए। पढ़ें पूरी खबर..
तमिलनाडु लोक भवन में नव नियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्य गीत ‘ताई वाझथु’ के गाए जाने के क्रम को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। समारोह में वंदे मातरम और राष्ट्रगान के बाद तीसरे नंबर पर तमिल राज्य गीत गाया गया, जिस पर सहयोगी दलों ने आपत्ति जताई। यह तय परंपरा के विपरीत था। बताते चलें कि पिछले 11 दिनों में यह दूसरी बार है जब राज्य गीत के क्रम को लेकर विवाद हुआ है। इससे पहले मुख्यमंत्री विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी इसी मुद्दे पर विवाद हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिका के साथ यूरेनियम विवाद के बीच ईरान ने सख्त रुख अपनाया है। दो वरिष्ठ ईरानी सूत्रों के मुताबिक, सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने निर्देश दिया है कि देश का लगभग हथियार-योग्य समृद्ध यूरेनियम भंडार विदेश नहीं भेजा जाएगा। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता भी जटिल हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर..
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के कार्यक्रम में पाकिस्तानी सीनेटर राणा महमूद-उल-हसन ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। जम्मू-कश्मीर मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने 2025 के भारत-पाकिस्तान संघर्ष में पाकिस्तानी सेना की तारीफ की और भारत को खुली धमकियां दीं। सीनेटर ने कहा कि ना समझोगे तो मिट जाओगे हिंदुस्तान वालों… तुम्हारी दास्तान तक ना होगी दास्तानों में। उन्होंने आगे कहा कि जब कुछ न बन सका तो डुबो देंगे सफीना… हम लड़ेंगे आखिरी सांस तक। सीनेटर ने भारत को ‘चिरस्थायी दुश्मन’ बताया और बिना सबूत के भारत पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को समर्थन देने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play