अगर सब ठीक रहा तो… 13 साल बाद होंगे हावड़ा नगर पालिका चुनाव; सीएम शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान – Hindustan Hindi News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, अगले 9 महीनों में पूरे राज्य में कुल 127 नगर निगम और नगरपालिका चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें सबसे चर्चित हावड़ा नगर पालिका चुनाव भी शामिल है, जहां 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अब चुनाव कराए जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को हावड़ा में प्रशासनिक बैठक की और स्पष्ट घोषणा की कि अगर सब ठीक रहा तो हावड़ा नगर पालिका चुनाव इसी साल कराए जाएंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हावड़ा शहर में पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत सूची तैयार की जा रही है। शुभेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे बताया कि शहर की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाएगा, परिसीमन का कार्य शीघ्र पूरा होगा और तीन महीने की त्वरित कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। चुनाव होने तक की पूरी रणनीति भी तैयार की जा रही है। साथ ही, जिन जल स्रोतों का पानी सूख गया है, उनकी पहचान कर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने घुसपैठियों के मुद्दे पर एक बार फिर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब अगर कोई घुसपैठिया हावड़ा थाने में पकड़ा गया तो उसे अदालत में पेश नहीं किया जाएगा, सीधे बीएसएफ के हवाले कर दिया जाएगा। इस संबंध में नए नियम बुधवार से पूरे राज्य में लागू हो गए हैं।

प्रदेश सरकार ने हावड़ा सहित उन सभी नगरपालिकाओं में चुनाव कराने की कवायद तेज कर दी है, जहां वर्षों से चुनाव नहीं हो पाए हैं। खुद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोलकाता नगर निगम चुनाव दिसंबर में प्रस्तावित हैं, जबकि 15 अन्य लंबित नगरपालिकाओं में भी चुनाव कराने की तैयारी चल रही है।

हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती राज्य चुनाव आयोग में महत्वपूर्ण पदों के खाली होने की है। पिछले साल सितंबर में राजीव सिंह के इस्तीफे के बाद से राज्य चुनाव आयुक्त का पद खाली है। हाल ही में आयोग के सचिव नीलांजन शांडिल्य का कार्यकाल विस्तार भी रद्द कर दिया गया है। वर्तमान में संयुक्त सचिव स्तर का कोई अधिकारी भी आयोग में उपलब्ध नहीं है।

प्रदेश के 12 जिलों की 15 नगरपालिकाओं में फिलहाल निर्वाचित बोर्ड नहीं हैं और प्रशासनिक अधिकारी इनका संचालन कर रहे हैं। इनमें हावड़ा के अलावा दुर्गापुर, डोमकल, रायगंज, बुनियादपुर, पुजाली, कुर्सियांग, मिरिक, कलिम्पोंग, पांशकुरा, हल्दिया, कूपर्स कैंप, नलहाटी, बाली और धूपगुड़ी शामिल हैं। अधिकांश जगहों पर अंतिम बार चुनाव 2017 में हुए थे।

बता दें कि नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने मंत्रिमंडल गठन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। इस दौरान हावड़ा समेत सभी लंबित नगरपालिकाओं के चुनाव पर चर्चा हुई थी। उस वक्त मंत्री ने कहा था कि हावड़ा चुनाव के संबंध में मुख्यमंत्री से शुरुआती बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री बहुत जल्द ही हावड़ा ही नहीं, बल्कि सभी नगरपालिकाओं के चुनाव के मुद्दे पर एक बड़ी बैठक करेंगे, और आगे की रणनीति बनाएंगे।

वहीं, नबन्ना के कुछ अधिकारियों का मानना है कि चुनाव आयोग में रिक्त पदों को पहले भरना जरूरी है। इसलिए दुर्गा पूजा से पहले इन चुनावों की संभावना बहुत कम है। गौरतलब है कि राज्य की शेष 112 नगरपालिकाओं के चुनाव फरवरी 2022 में हुए थे और उनका कार्यकाल अगले वर्ष की शुरुआत में समाप्त हो रहा है। इसलिए प्रशासनिक हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि इस वर्ष के अंत और अगले साल की शुरुआत में बड़े पैमाने पर नगर निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं।

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News