आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बेहाल हुआ उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री पार – weather news updates severe heat and deadly heatwave ravage north india delhi up imd alert – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
राजधानी दिल्ली में हीट स्ट्रोक के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है, दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। लखनऊ स्थित लोहिय …और पढ़ें
भीषण गर्मी से बिगड़ने लगी सेहत, बढ़े हीट स्ट्रोक के मामले (फोटो- एएनआई)
भीषण गर्मी से बिगड़ने लगी सेहत, बढ़े हीट स्ट्रोक के मामले
बांदा पांचवें दिन भी देश में सबसे गर्म, कहर ढा रहीं गर्म हवाएं
दिल्ली और लखनऊ के अस्पतालों में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी से बेहाल है। उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ गुरुवार को पांचवें दिन भी देश का सबसे गर्म शहर रहा। चिंता की बात यह है कि अत्यधिक तापमान और आग उगलती लू के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है।
राजधानी दिल्ली में हीट स्ट्रोक के दो मामले सामने आए हैं। इनमें एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है, दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है। लखनऊ स्थित लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरोलॉजी वार्ड में 32, केजीएमयू में 28 और एसजीपीजीआई में 20 ब्रेन स्ट्रोक के रोगी भर्ती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर उपचार नहीं मिलने पर हीट स्ट्रोक जानलेवा साबित हो सकता है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभों के अभाव में इस साल मैदानी क्षेत्रों में खासी गर्मी पड़ रही है। तापमान तो सामान्य से अधिक चल ही रहा है, लू वाली स्थिति भी बनी हुई है।
आइएमडी के अनुसार, दिल्ली में मई महीने की लगभग 14 सालों में गुरुवार की रात सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई, जिसमें न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश में करीब दो सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। खासकर, बांदा, झांसी, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान हर दिन रिकॉर्ड बना रहा है।
प्रयागराज में 46.6, वाराणसी में 45.6, हमीरपुर 45.2, सुल्तानपुर 45.2, उरई 45 और आगरा 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भीषण लू का अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में फरीदकोट का तापमान 45.9, बिहार में डेहरी रोहतास का 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो झारखंड में पलामू, गढ़वा और चतरा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
बिहार में अरवल, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना के डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने सभी सरकारी-निजी स्कूलों में पांचवी तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
वहीं, छह से आठवीं तक की कक्षाएं अब सुबह 10.30 बजे तक ही संचालित की जाएंगी। झारखंड में स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जनों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।
दिल्ली में आरएमएल अस्पताल मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर और हीट स्ट्रोक नोडल आफिसर प्रो. डॉ. अजय चौहान ने लोगों को सलाह दी कि वे हाइड्रेटेड रहें, नमक वाले तरल पदार्थ लें, सीधे धूप में जाने से बचें और बाहर शारीरिक काम करते समय छायादार जगहों पर चले जाएं।
दोपहर के सबसे गर्म समय में बाहर निकलने से बचना चाहिए, प्यास न लगने पर भी बार-बार नमक और इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी पीना चाहिए, हल्के सूती कपड़े पहनने चाहिए, और हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए ताजे फल और तरल पदार्थ लेने चाहिए।
ज्यादा कैफीन, शराब और जोरदार शारीरिक कसरत से बचें। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, हीट एग्जाशन, हीटस्ट्रोक, दिल और सांस की बीमारियां उभर सकती हैं। कई बार तो अंगों का काम करना बंद कर देता है। बच्चे, बुजुर्ग, बाहर काम करने वाले लोग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोग खास तौर पर इसकी चपेट में आ सकते हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News