—विज्ञापन—
कुतुब मीनार की छत से पाकिस्तान दिखाई देता है, ऐसे कई दावें सोशल मीडिया पर वायरल है. आइए जानते हैं पूरी सच्चाई.
दिल्ली के महरौली इलाके में मौजूद कुतुब मीनार भारत की सबसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों में गिनी जाती है. इसकी ऊंचाई करीब 72.5 मीटर है. यह लाल और पीले बलुआ पत्थरों से बनी बेहद खूबसूरत मीनार है, जिसे देखने हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर से दिल्ली के बीच की दूरी 418-427 किलोमीटर है, जो कि बहुत दूर है.
वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी पूरी तरह सपाट नहीं बल्कि गोल है. इसी वजह से बहुत ज्यादा दूरी तक सीधा देख पाना संभव नहीं होता, ऐसे में कुतुब मीनार जैसी 72.5 मीटर ऊंची जगह से क्षितिज की सीमा लगभग 30 से 35 किलोमीटर तक ही मानी जाती है.
दिल्ली में अक्सर धूल, धुंध और प्रदूषण का स्तर ज्यादा रहता है. ऐसे में साफ मौसम होने के बावजूद बहुत दूर तक देख पाना मुश्किल है, आमतौर पर दिल्ली में दृश्यता 20 से 50 किलोमीटर के आसपास ही सीमित रहती है.
साल 1981 में हुए एक बड़े हादसे के बाद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कुतुब मीनार की ऊपरी मंजिल पर जाना बंद कर दिया गया. पुराने रिकॉर्ड्स के मुताबिक वहां से दिल्ली के कई हिस्से, महरौली क्षेत्र और आसपास की हरियाली दिखाई देती थी.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह दावा सिर्फ लोगों की जिज्ञासा बढ़ाने और सोशल मीडिया पर ज्यादा लाइक्स हासिल करने के लिए बार-बार वायरल किया जा रहा है. कई बार लोग बिना तथ्य जांचे ऐसी बातों को सच मान लेते हैं और शेयर कर देते हैं.
सीधी और साफ बात यह है कि कुतुब मीनार की चोटी से पाकिस्तान देख पाना वैज्ञानिक रूप से असंभव है. दूरी, पृथ्वी की गोलाई और मौसम की स्थिति को देखते हुए यह दावा पूरी तरह गलत है. अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.(Image: AI/Pexels)
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in