Uttar Pradesh News Live: जनगणना के लिए यूपी में आज से गिने जाएंगे मकान, लखनऊ में बिजली संकट से हाहाकार – Hindustan Hindi News

Census 2027
Uttar Pradesh News Live: यूपी में आज से मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जबकि इंसानों की गिनती दूसरे चरण यानी अगले साल फरवरी में होगी। जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाएंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे। इन सवालों के जवाब को प्रगणक मोबाइल एप्लीकेशन पर फीड करेंगे।
यूपी में लखनऊ में भीषण बिजली संकट को लेकर हाहाकार मच गया है। अघोषित कटौती से परेशान आक्रोशित लोगों ने बुद्धेश्वर चौराहे, मोहान रोड और रायबरेली रोड पर उतरकर मुख्य मार्गों को पूरी तरह जाम कर दिया। गुस्साई भीड़ ने उपकेंद्रों पर हंगामा किया।

सड़क किनारे खेल रही मासूम को पिकअप ने रौंदा
सीतापुर में पिसावां के वजीरनगर में गुरुवार रात सड़क किनारे खेल रही मासूम को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। बच्ची की चीख पुकार सुन पास में ही मौजूद मां शोर मचाते हुए दौड़ी लेकिन तब तक पिकअप चालक फर्राटा भरते हुए भाग निकला।
वजीरनगर निवासी लक्ष्मी गुरुवार रात करीब आठ बजे अपनी करीब दो वर्षीय बेटी को लेकर खेत गई थी। वह बेटी को सड़क किनारे पेड़ के नीचे छोड़कर कुछ दूर आगे चली गई। मासूम सड़क किनारे खेल रही थी। इस बीच अब्दीपुर की तरफ से आए तेज रफ्जार पिकअप ने मासूम को रौंद दिया। बच्ची की चीख पुकार सुन लक्ष्मी दौड़ी लेकिन तब तक पिकअप चालक भाग निकला।
माइनर में आई दरार के बाद भरभराकर कटी नहर
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के तेजवापुर ब्लॉक इलाके के सबलापुर गांव में गुरुवार देर रात गजपतिपुर माइनर अचानक भरभराकर कट ग ई। जिसके चलते किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। माइनर का तेज बहाव पानी खेतों में घुस गया। जिससे लगभग 30 बीघा भूमि जलमग्न हो गई। उसमें लगी मक्का व उरद की फसल डूबकर खराब हो गई। । अचानक माइनर कटने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। किसान पूरी रात पानी रोकने के प्रयास में जुटे रहे।
देहात कोतवाली के सबलापुर गांव में चेतराम वर्मा के खेत के पास से गुजर रही माइनर गुरूवार देर रात अचानक कट गई। देखते ही देखते पानी आसपास के खेतों में फैल गया और कई किसानों की तैयार हो रही फसलें जलभराव की चपेट में आ गईं। किसानों ने अपने स्तर पर मिट्टी डालकर और पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज दबाव के चलते सफलता नहीं मिल सकी।
बस डंपर से टकराते ही बनी आग का गोला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बस आगे चल रहे बालू से भरे डंपर से टकरा गई। हादसा होते ही बस में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिससे बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस में सवार 3 दर्जन के करीब यात्री झुलस गए।
हादसे की सूचना पर कई थानों के फोर्स के साथ ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी घायलों को फतेहाबाद, शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एक घायल एक युवती का शिकोहाबाद में इलाज चल रहा है।
जनगणना 2027: यूपी में आज से गिने जाएंगे मकान, परिवार-संपत्ति से जुड़े 33 सवालों के देने होंगे जवाब
यूपी में आज से मकानों को गिनने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जबकि इंसानों की गिनती दूसरे चरण यानी अगले साल फरवरी में होगी। जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाएंगे और लोगों से 33 सवाल पूछेंगे। इन सवालों के जवाब को प्रगणक मोबाइल एप्लीकेशन पर फीड करेंगे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: जनगणना 2027: यूपी में आज से गिने जाएंगे मकान, परिवार-संपत्ति से जुड़े 33 सवालों के देने होंगे जवाब
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News