Krissann Barretto Baby Name: क्रिसैन बैरेटो ने रखा अपनी बेटी का भगवान कृष्ण से जुड़ा यूनिक नाम! जानें कृशा का खास मतलब – AajTak

Feedback
Krissann Barretto Baby Name: टीवी इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है. इश्कबाज और कैसी ये यारियां में नजर आ चुकीं क्रिसैन बैरेटो (Krissann Barretto) मां बन गई हैं. शादी के करीब ढाई साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जिससे उनके परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है. इस गुड न्यूज को क्रिसैन बैरेटो ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया.
वहीं उनके पति नाथन करमचंदानी ने भी इस खास मौके को और यादगार बनाते हुए बेटी के नाम का खुलासा कर दिया. जैसे ही यह खबर इंटरनेट पर आई, फैंस और टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने उन्हें बधाइयां दी. हर कोई इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहा है. बता दें कि एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम ‘कृशा’ रखा गया है.
बेटी का नाम रखा है कृशा, ये है मतलब
एक्ट्रेस क्रिसैन बैरेटो ने अपनी बेटी का नाम कृशा रखा है. यह नाम संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ है दिव्य (Divine), प्रभु कृष्ण की कृपा या सुंदरता.  यह नाम भगवान कृष्ण के नाम से ही विकसित हुआ है, जो दिव्यता, प्रेम और आध्यात्मिकता का प्रतीक है. वहीं, पुराणों के अनुसार, कृशा नाम के आराध्य कुबेर देवता होते हैं. इस नाम की लड़कियों का मूलांक 5 होता है. 
भगवान कृष्ण से प्रेरित बेटियों के नाम
कान्हावी (Kanhvi): वह कन्या जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के गुण संचारित हों.
कनुप्रिया (Kanupriya): ‘कनु’ कृष्ण का ही एक नाम है, जिसका अर्थ है भगवान कृष्ण की प्रियतमा.
वृन्दिका (Vrindika): वृंदावन, तुलसी और राधा रानी से जुड़ा प्यारा नाम.
मिराया (Miraya): भगवान कृष्ण की परम भक्त मीराबाई से प्रेरित, जिसका अर्थ है ‘जिसके कृष्ण हो जाएं’.
कानवी (Kanvi): बांसुरी और देवी राधा का एक सुंदर और छोटा नाम.
कृषवी (Krishvi): भगवान कृष्ण और शिव का एक दिव्य रूप.
डेमिरा (Demira): भगवान कृष्ण की सच्ची भक्त.
राधा (Radha) और राधिका (Radhika): श्रीकृष्ण की बाल सखी और उनकी सबसे बड़ी प्रियतमा.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News