Bihar Latest Breaking News Today LIVE Updates: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचे थे। सीएम नीतीश समस्तीपुर में करीब 9 अरब की योजनाओं की सौगात दी हैं। नीतीश कुमार बिहार राज्य पुल निगम, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग समेत कई विभागों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
बढ़ते ठंड को देखते हुए 8वीं तक के स्कूल को बंद कर दिया गया है। 15 जनवरी तक बंद करने का आदेश है। इसके अलावा आठवीं से ऊपर के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से 3:30 तक संचालित होंगे। वहीं पिछले कई दिनों से चल रहे बीपीएससी आंदोलन को लेकर पुलिस ने 200 लोकों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुर्णिया सांसद पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है। पटना पुलिस ने इन सभी को अपराधी बताया है।
बिहार समाचार LIVE: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को दावा किया कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हाल ही में संपन्न बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करने हेतु हस्तक्षेप करने की पेशकश की है। किशोर ने कहा कि राज्यपाल की पहल पर एक प्रतिनिधिमंडल दोपहर बाद राजभवन जाएगा और उन्हें आंदोलनकारी छात्रों की शिकायतों से अवगत कराएगा। किशोर ने यह भी कहा कि वह अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे।
बिहार समाचार LIVE: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को कहा कि वह हर 12 साल में आयोजित होने वाले ‘महाकुंभ’ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जाएंगे और इस भव्य धार्मिक समागम में तीन दिन बिताएंगे। देश-दुनिया के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए खान ने बताया कि वह मंगलवार को राजभवन में ‘दही चूड़ा’ भोज का आयोजन करेंगे।
बिहार समाचार LIVE: ‘बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन’ ने सोमवार को राज्य की नीतीश कुमार सरकार और पड़ोसी उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ प्रशासन से महाकुंभ मेले के दौरान बस संचालकों को रियायत देने का आग्रह किया। फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने नीतीश और योगी को संबोधित एक पत्र में उनसे महाकुंभ मेले के दौरान बिहार के तीर्थयात्रियों को प्रयागराज ले जाने वाली बसों के लिए क्रमशः ‘परमिट’ और ‘प्रवेश कर’ में छूट देने का अनुरोध किया।
बीपीएससी अभ्यर्थियों ने आज राज्यपाल से मुलाकात की है। इस मुलाकात में राज्यपाल ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वो इस मामले में अधिकारियों से बात करेंगे साथ ही राज्यपाल ने प्रशांत किशोर के अनशन तोड़वानी को लेकर छात्रों से कहा है।
दरभंगा में आठवीं क्लास के छात्र के साथ बदमाशों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। बदमाशों ने छात्र का नाखून भी उखाड़ लिया वहीं बचाव के लिए गई मां की भी बदमाशों ने पिटाई कर दी।
नालंदा में तेज रफ्तार से जा रही स्कूल बैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे जख्मी हो गए। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था।
मुजफ्फरपुर में जमीन विवाद के दौरान पड़ोसी ने घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की है। इस दौरान एक बेटे की मौत हो गई है जबकि दादा और पोते की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर पहुंचे। सिन्हा के आवास पर मकर-संक्रांति को लेकर दही-चूड़ा का भोज रखा गया था। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव भी पहुंचे हुए थे।
प्रशांत किशोर के अनशन तोड़वाने को लेकर सरकार ने पहल की है। बीपीएससी आंदोलन और प्रशांत किशोर के अनशन को लेकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान में कहा है कि हमारे पास अभ्यर्थियों को भेजें। हम उनकी समस्या सुनकर उसके समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे।
बढ़ते ठंड को देखते हुए 8वीं तक के स्कूल को 15 जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। वहीं आठवीं से ऊपर के सभी स्कूल सुबह 9 बजे से 3:30 तक संचालित होंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत समस्तीपुर पहुंचेंगे। सीएम नीतीश समस्तीपुर को करीब 9 अरब की योजनाओं की सौगात देने वाले हैं।
मोतिहारी में एक पिता द्वारा अपनी बेटी के प्रेमी की हत्या कराने का मामला सामने आया है। पिता ने बेटी के प्रेमी को मारने के लिए सुपारी दी थी। जिसके बाद बदमाशों ने उसकी हत्या करके शव को जमीन में गाड़ दिया। 45 दिन बाद अब जाकर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।