Feedback
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट्स के खिलाफ नई कार्रवाई का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है, जबकि पार्टी का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी पॉपुलैरिटी के बीच कुछ समय के लिए हटा लिया गया था. हालांकि कुछ समय के बाद उसे फिर से शुरू कर दिया गया. इसकी जानकारी दीपके ने खुद X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम ट्विटर) पर पोस्ट करके दी है.
दीपके ने दावा किया कि उनका पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट हैकर लिया गया था और वह उसको एक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे. दीपके ने स्क्रीनशॉट्स शेयर करकरे बताया है कि मेटा की रिकवरी प्रक्रिया के जरिए उन्होंने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट को कई बार वापस पाने की कोशिश की मगर वे हर बार असफल रहे.
कॉकरोच जनता पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट इस समय वायरल हो रखा है. इंस्टाग्राम के अकाउंट ने शुरू होने के बाद कुछ दिन के अंदर करोंड़ों की संख्या में फॉलोअर्स हासिल कर लिए. यहां तक कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलोअर्स की संख्या में पीछे कर चुका है.
अभिजीत दीपके का पोस्ट
Crackdown on Cockroach Janta Party.
– Instagram page hacked.
– My personal Instagram hacked.
– Twitter account withheld
– Back up account also taken down.
शनिवार के दिन यानी अकाउंट शुरू होने के छठे दिन कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की संख्या 2.17 करोड़ के पार कर चुकी है. इस अकाउंट ने चौथे दिन में ही फॉलोअर्स की संख्या में भाजपा और कॉन्ग्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट को पछाड़ दिया था.
कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभी तक सिर्फ 75 पोस्ट किए हैं और फॉलोअर्स की संख्या 2.17 करोड़ के पार हो चुकी है. दीपके के कई वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं. यहां तक कि जिनको रिपोस्ट किया है उनपर भी लाखों में व्यूज हैं.
ये खबर अभी डेवलप हो रही है..
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू