—विज्ञापन—
सड़कों पर चलते वक्त आपने अलग-अलग रंगों की नंबर प्लेट वाली गाड़ियां जरूर देखी होंगी, लेकिन क्या कभी सोचा है कि इन रंगों का मतलब क्या होता है? हर रंग के पीछे एक खास नियम और पहचान छिपी होती है, जो यह बताती है कि वाहन किस काम के लिए इस्तेमाल हो रहा है. अगर आप अभी तक इसके बारे में नहीं जानते, तो यहां समझिए हर रंग की नंबर प्लेट का मतलब.
सफेद रंग की नंबर प्लेट आमतौर पर निजी इस्तेमाल वाले वाहनों पर लगाई जाती है. यानी आपकी पर्सनल कार या बाइक, जो घर या व्यक्तिगत काम के लिए उपयोग होती है, उस पर यही प्लेट होती है. ऐसे वाहनों का कमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.
लाल रंग की नंबर प्लेट बेहद खास होती है और यह केवल देश के राष्ट्रपति और राज्यपाल की गाड़ियों पर लगाई जाती है. इन प्लेट्स पर नंबर की जगह अशोक चिह्न बना होता है, जो इन्हें बाकी वाहनों से अलग पहचान देता है.
पीले रंग की नंबर प्लेट उन वाहनों के लिए होती है जिनका उपयोग कमाई के लिए किया जाता है. इसमें बस, टैक्सी, ऑटो, कैब और ट्रक जैसे वाहन शामिल हैं. ऐसे वाहनों को चलाने के लिए ड्राइवर के पास कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होता है.
नीले रंग की नंबर प्लेट उन गाड़ियों पर लगाई जाती है जिनका इस्तेमाल विदेशी राजनयिक या दूतावास से जुड़े लोग करते हैं. इन वाहनों में आमतौर पर विदेश से जुड़े अधिकारी यात्रा करते हैं, इसलिए इनकी पहचान अलग रखी जाती है.
हरे रंग की नंबर प्लेट इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए होती है, जो हाल के वर्षों में शुरू की गई है. इसमें ई-रिक्शा और अन्य इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं. यह प्लेट प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों पर इस्तेमाल की जा सकती है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in