—विज्ञापन—
WWE SmackDown Results: WWE WrestleMania 42 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड का अंत हो गया है. शो काफी शानदार रहा. WWE ने पहले ही बड़े सैगमेंट्स और मैचों का ऐलान कर दिया था. रैंडी ऑर्टन और पैट मैकफी ने बवाल मचाया. शो में टॉप स्टार्स का जलवा देखने को मिला. मेन इवेंट में तगड़ा मैच हुआ. रेसलमेनिया 42 को लेकर कहानियों को अच्छे अंदाज में आगे बढ़ाया गया. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
रैंडी ऑर्टन ने कहा कि उन्हें पैट मैकफी की जरूरत नहीं है. रैंडी ने कहा कि उन्हें मैकफी की जरूरत इसलिए हैं क्योंकि उन्हें जितना जरूरी है उतना ही बताते हैं. रैंडी ने कोडी रोड्स के ऊपर कुछ आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में 15वां टाइटल जीतने वाले हैं. ऑर्टन ने कहा कि वो कोडी को आरकेओ से ध्वस्त करेंगे.
वायट सिक्स का मुकाबला सोलो सिकाआ की MFT से हुआ. मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. साथ ही साथ कुछ हथियारों का प्रयोग भी किया गया. मैच के अंत में सिकोआ ने अंकल हाउडी को समोअन स्पाइक लगाया और पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.
जेकब फाटू ने एरीना में पुलिस कार के साथ एंट्री की. फाटू ने कहा कि अब वो अपराधी नहीं हैं. फाटू ने कहा कि ड्रू मैकइंटायर को रेसलमेनिया 42 में कोई बचाने वाला नहीं है. फाटू ने कहा कि रेसलमेनिया के बाद सभी मैकइंटायर को भूल जाएंगे.
डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ ने कोफी किंग्सटन और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. प्रीस्ट और ट्रुथ की केमिस्ट्री शानदार रही. दोनों ने अपने टाइटल को अंत में जबरदस्त अंदाज में रिटेन किया.
जेड कार्गिल रिंग में बी-फैब और मीचीन के के साथ थीं. तुरंत ही रिया रिप्ली ने एंट्री की. रिया रिप्ली ने कार्गिल के ऊपर आरोप लगाए और उन्हें डरपोक कहा. कार्गिल ने कहा कि रेसलमेनिया 42 में वो रिप्ली की बुरी हालत कर देंगी. दोनों के बीच तगड़ी जुबानी जंग देखने को मिली.
टिफनी स्ट्रेटन और जॉर्डिन ग्रेस के बीच मुकाबला हुआ. जूलिया और कियाना जेम्स रिंगसाइड में मौजूद थीं. दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया और जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. अंत में टिफनी ने ग्रेस के ऊपर शानदार जीत हासिल की.
ट्रिक विलियम्स ने कहा कि सैमी ज़ेन ने पिछले हफ्ते उनके दोस्त को हैलुवा किक मारकर गलत काम किया. विलियम्स ने सैमी को बुलाया. अचानक किसी सूट पहने हुए इंसान ने एंट्री की. बाद में सैमी आए. सैमी ने कहा कि विलियम्स को वो हरा देंगे. दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला. सैमी ने सूट वाले इंसान को हैलुवा किक लगाई. इतने में विलियम्स ने ट्रिक शॉट लगाकर सैमी को धराशाई कर दिया.
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला बेली और लायरा वैल्किरिया के साथ हुआ. ये मुकाबला एकदम सही जा रहा था. अचानक लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने आकर बवाल मचा दिया. सभी के बीच ब्रॉल हुआ.
इस मैच में रोस्टर के कुछ स्टार्स नज़र आए. रॉयस कीज और जो हेंड्री ने भी एंट्री की. सभी ने एक-दूसरे को रिंग से बाहर करने की कोशिश की. मैच के अंत में ओटिस, रॉयस कीज और टाला टोंगा बचे हुए थे. टोंगा ने ओटिस को बाहर किया. वहीं अंत में कीज ने टाला को रिंग से बाहर फेंककर मैच जीत लिया.
कोडी रोड्स ने एंट्री की. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन के साथ होने वाले मैच को लेकर अपनी बात रखी. कोडी ने रैंडी का मजाक बनाया. अचानक सीएम पंक ने भी एंट्री की. पंक ने कोडी की तारीफ की. पंक ने कोडी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. पंक ने कोडी को रेसलमेनिया 42 के लिए बधाई दी. पंक जाने लगे, लेकिन कोडी ने उन्हें रोक दिया. रोड्स ने रोमन रेंस को लेकर बात की. कोडी ने पंक का उत्साह बढ़ाया. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. पंक ने कहा कि वो रोमन को हराकर यहां दोबारा जरूर आएंगे. दोनों स्टार्स ने फैंस के बीच जाकर जश्न मनाया.
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? 13 मैचों में मचेगा खूब बवाल

.@RandyOrton is confident he's taking No. 15 home TOMORROW at WrestleMania 😤 pic.twitter.com/HRtvi2jWZX
वायट सिक्स का मुकाबला सोलो सिकाआ की MFT से हुआ. मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. साथ ही साथ कुछ हथियारों का प्रयोग भी किया गया. मैच के अंत में सिकोआ ने अंकल हाउडी को समोअन स्पाइक लगाया और पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई.
The Wyatt Sicks are dominating! 😮💨 pic.twitter.com/i2l1tchR6m
जेकब फाटू ने एरीना में पुलिस कार के साथ एंट्री की. फाटू ने कहा कि अब वो अपराधी नहीं हैं. फाटू ने कहा कि ड्रू मैकइंटायर को रेसलमेनिया 42 में कोई बचाने वाला नहीं है. फाटू ने कहा कि रेसलमेनिया के बाद सभी मैकइंटायर को भूल जाएंगे.
.@jacobfatu_wwe just made a STATEMENT ahead of WrestleMania tomorrow where he'll take on @DMcIntyreWWE in an Unsanctioned Match! 👊 pic.twitter.com/OIX9E96hcD
डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ ने कोफी किंग्सटन और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. प्रीस्ट और ट्रुथ की केमिस्ट्री शानदार रही. दोनों ने अपने टाइटल को अंत में जबरदस्त अंदाज में रिटेन किया.
THAT'S teamwork 😂@ArcherOfInfamy @RonKillings pic.twitter.com/41QSg06K2t
जेड कार्गिल रिंग में बी-फैब और मीचीन के के साथ थीं. तुरंत ही रिया रिप्ली ने एंट्री की. रिया रिप्ली ने कार्गिल के ऊपर आरोप लगाए और उन्हें डरपोक कहा. कार्गिल ने कहा कि रेसलमेनिया 42 में वो रिप्ली की बुरी हालत कर देंगी. दोनों के बीच तगड़ी जुबानी जंग देखने को मिली.
The time for talking is OVER! 😤@Jade_Cargill and @RheaRipley_WWE look to settle the score THIS SUNDAY at WrestleMania! pic.twitter.com/EwPvKz9qLq
टिफनी स्ट्रेटन और जॉर्डिन ग्रेस के बीच मुकाबला हुआ. जूलिया और कियाना जेम्स रिंगसाइड में मौजूद थीं. दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया और जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. अंत में टिफनी ने ग्रेस के ऊपर शानदार जीत हासिल की.
Better hold on to that title tight, @giulia0221g! 👀@tiffstrattonwwe pic.twitter.com/km298TNox8
ट्रिक विलियम्स ने कहा कि सैमी ज़ेन ने पिछले हफ्ते उनके दोस्त को हैलुवा किक मारकर गलत काम किया. विलियम्स ने सैमी को बुलाया. अचानक किसी सूट पहने हुए इंसान ने एंट्री की. बाद में सैमी आए. सैमी ने कहा कि विलियम्स को वो हरा देंगे. दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला. सैमी ने सूट वाले इंसान को हैलुवा किक लगाई. इतने में विलियम्स ने ट्रिक शॉट लगाकर सैमी को धराशाई कर दिया.
Will @_trickwilliams get the last laugh THIS SUNDAY at WrestleMania?! 🤔 pic.twitter.com/XnbAb4aH9J
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला बेली और लायरा वैल्किरिया के साथ हुआ. ये मुकाबला एकदम सही जा रहा था. अचानक लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने आकर बवाल मचा दिया. सभी के बीच ब्रॉल हुआ.
The Irresistible Forces send one last message ahead of WrestleMania TOMORROW! 😮💨 pic.twitter.com/YgTKUYoKzG
इस मैच में रोस्टर के कुछ स्टार्स नज़र आए. रॉयस कीज और जो हेंड्री ने भी एंट्री की. सभी ने एक-दूसरे को रिंग से बाहर करने की कोशिश की. मैच के अंत में ओटिस, रॉयस कीज और टाला टोंगा बचे हुए थे. टोंगा ने ओटिस को बाहर किया. वहीं अंत में कीज ने टाला को रिंग से बाहर फेंककर मैच जीत लिया.
WHAT A MATCH!@RealRoyceKeys just made a statement 💪 pic.twitter.com/WHhYBHPfmL
कोडी रोड्स ने एंट्री की. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन के साथ होने वाले मैच को लेकर अपनी बात रखी. कोडी ने रैंडी का मजाक बनाया. अचानक सीएम पंक ने भी एंट्री की. पंक ने कोडी की तारीफ की. पंक ने कोडी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. पंक ने कोडी को रेसलमेनिया 42 के लिए बधाई दी. पंक जाने लगे, लेकिन कोडी ने उन्हें रोक दिया. रोड्स ने रोमन रेंस को लेकर बात की. कोडी ने पंक का उत्साह बढ़ाया. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. पंक ने कहा कि वो रोमन को हराकर यहां दोबारा जरूर आएंगे. दोनों स्टार्स ने फैंस के बीच जाकर जश्न मनाया.
Valid questions from both @CodyRhodes and @CMPunk 😅 pic.twitter.com/AKONsRmtAN
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? 13 मैचों में मचेगा खूब बवाल
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in