SBI Strike News: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों की 25 और 26 मई को होने वाली हड़ताल को वापस ले लिया गया है। बैंक मैनेजमेंट और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बातचीत के बाद यह फैसला किया गया है। बैंक ने दी जानकारी में बताया है कि हड़ताल टलने की वजह से अब आज सोमवार को सभी शाखाएं समय से खुलेंगी। काम-काज सामान्य रूप से चलेगा। इससे बैंक की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई थी। हड़ताल के ऐलान के बाद बैंक ने अपने ग्राहकों से ऑनलाइन सर्विसेज का ज्यादा उपयोग करने के लिए कहा था।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से एडवाइजरी जारी करके कहा गया है कि सभी ब्रांच आज सामान्य तौर पर काम करेंगे। वहीं, सभी बैंकिंग सर्विसेज सामान्य तौर पर ग्राहकों के बैंक के ब्रांच में मिलेंगी।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में SBI ने कहा, “आल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन की तरफ से 25 और 26 मई को बुलाई गई हड़ताल को टाल दिया गया है। सभी हमारे ब्रांच आज सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे।”
एसबीआई कर्मचारियों की तरफ से इस प्रस्तावित हड़ताल के पीछे कई प्रमुख कारण थे। पहला कारण सुरक्षा को लेकर था। एसबीआई की शाखाओं में सुरक्षाकर्मियों का अभाव है। फेडरेशन के अनुसार रिटायरमेंट और प्रमोशंस की वजह से सुरक्षाकर्मियों की संख्या में गिरावट आई है। जिससे कर्मचारियों, ग्राहकों और बैंक की संपत्तियों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पा रही है।
दूसरी वजह आउटसोर्सिंग है। फेडरेशन का कहना है कि आउटसोर्सिंग की वजह से बैंक में परमानेंट कर्मचारियों की नियुक्ती कम हो रही है। इससे ग्रामीण, एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के छात्रों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
तीसरा कारण एनपीएस है। फेडरेशन के अनुसार जब सरकार ने एनपीएस फंड मैनेजर बदलने की अनुमति दे दी है। तब बैंक अपने कर्मचारियों को यह सुविधा क्यों नहीं दे रहा है। इसकी वजह से कर्मचारियों को अन्य बैंक के कर्मचारियों की तुलना में नुकसान उठाना पड़ रहा है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play