Feedback
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से उसके दोस्त से शारीरिक सम्बंध बनाने के लिए बोला. जब प्रेमिका ने मना किया तो प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल कर प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने प्रेमी के दोस्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है.
घटना पड़री थाना क्षेत्र के बसारी की है जहां 6 मई को नाबालिक बालिका का शव खेत मे मिला था.जिसकी जांच में पुलिस जुटी है. परिजनों ने साजन उर्फ राजन नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी. जांच के दौरान पुलिस ने हत्या में दो लोगों के शामिल होने के संदेह हुआ.
इस बीच 24 मई को पुलिस ने हत्या में शामिल अजय बिंद को बौड़री पहाड़ी के पास पीछा करते हुए घेराबन्द किया. पुलिस से बचने के लिए उसने पुलिस पर गोली चलायी. जवाबी मुठभेड़ में पैर में गोली. पुलिस को तलाशी में आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ.
पुलिस की पूछताछ के दौरन अजय बिंद ने बताया कि मेरे दोस्त साजन उर्फ राजन बिंद का नाबालिक बालिका के साथ पूर्व से प्रेम सम्बन्ध था. राजन ने मुझसे कहा कि चलो मैं अपनी प्रेमिका से तुम्हे मिलाता हूं. जब हम दोनों लोग उससे मिलने के लिए गये तो वहां राजन उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा. मैंने भी शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहा तो मृतका ने उसका विरोध किया और शोर मचाने लगी. मैंने उसके सीने पर पत्थर से मारा. फिर मैंने और राजन ने उसका मुंह व गला गमछे से दबा कर उसे मार डाला और खेत में फेंक दिया. फिर हम वहां से भाग निकले.
पुलिस ने वारदात में शामिल प्रेमी साजन उर्फ राजन और दोस्त अजय बिंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि बालिका की हत्या में आरोपी अजय बिंद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. दूसरे आरोपी साजन उर्फ राजन बिंद को भी गिरफ्तार किया है. जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू