prateek yadav
Uttar Pradesh News Live: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की आज तेरहवीं है।सीएम योगी भी तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने प्रतीक को श्रद्धांजलि दी और अपर्णा को सांत्वना दी। अखिलेश, शिवपाल यादव और डिंपल यादव समेत पूरा परिवार अपर्णा के घर पहुंचा।
प्रेमानंद महाराज ने खराब स्वास्थ्य के बीच अपने भक्तों और शिष्यों के लिए भावुक संदेश जारी किया है। वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर रविवार को 1 मिनट 19 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें महाराज ने भक्तों से चिंता न करने की अपील की। उन्होंने कहा, “हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में हम होंगे। आप निश्चिंत होकर भजन और नाम जप करते रहिए। प्रेमानंद महाराज ने अपने अनुयायियों से कहा कि जो जहां जिस सेवा में है, वह उसी सेवा में समर्पित भाव से बना रहे।
Uttar Pradesh News Live: बकरीद पर मेरठ में हाई अलर्ट
Uttar Pradesh News Live: बकरीद को लेकर मेरठ रेंज में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। जिले में 173 ईदगाह और 515 मस्जिदों में नमाज अदा होगी, जबकि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी और लगातार पैदल गश्त कराई जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेरठ रेंज में 23 जोन, 79 सेक्टर और 49 क्यूआरटी गठित की गई हैं। करीब छह हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
बकरीद पर मेरठ में हाई अलर्ट
Uttar Pradesh News Live: ताजमहल दुनिया का अनमोल खजाना, आगरा का तूफानी दौरा कर जयपुर निकले मार्को रूबियो
Uttar Pradesh News Live: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को अपनी पत्नी के साथ ताजनगरी आगरा पहुंचे। मार्को रूबियो सुबह करीब 10 बजे विशेष विमान से खेरिया हवाई अड्डा पहुंचे। इसके बाद वह कार से ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित होटल गए। वहां से गोल्फ कार्ट में सवार होकर रूबियो और उनकी पत्नी ताजमहल पहुंचे। यहां ताज का दीदार करने के बाद वह जयपुर के लिए निकल गए।
ताजमहल दुनिया का अनमोल खजाना, आगरा का तूफानी दौरा कर जयपुर निकले मार्को रूबियो
Uttar Pradesh News Live: अस्पताल से नहीं आते तो ठीक हो जाते प्रतीक; अपर्णा यादव ने आनंदी बेन को बताया
Uttar Pradesh News Live: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुछ दिन पहले को बीजेपी नेता अपर्णा यादव के घर पहुंचकर उनके पति प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। अब राज्यपाल और अपर्णा यादव के बीच बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अपर्णा ने प्रतीक की बीमारी और इलाज से जुड़ी अहम जानकारी साझा करती दिख रहीं हैं। अपर्णा यादव ने राज्यपाल को बताया कि प्रतीक यादव को सर्जरी के बाद ब्लड क्लॉट यानी खून का थक्का बनने की समस्या हुई थी। उन्होंने कहा कि जिस डॉक्टर ने उनकी सर्जरी की थी, उसने बताया था कि कंप्रेशन गारमेंट पहनने की वजह से यह समस्या बढ़ी। बाद में मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के दौरान थ्रॉम्बोसिस डिटेक्ट किया और उन्हें तत्काल इलाज की सलाह दी।
अस्पताल से नहीं आते तो ठीक हो जाते प्रतीक; अपर्णा यादव ने आनंदी बेन को बताया
Uttar Pradesh News Live: इलाज में देरी के कारण काटना पड़ा ITBP जवान की मां का हाथ
Uttar Pradesh News Live: यूपी के कानपुर में आईटीबीपी के जवान विकास सिंह की मां निर्मला देवी का इलाज के दौरान हाथ काटने के मामले में सीएमओ की दूसरी जांच रिपोर्ट में पारस अस्पताल और कृष्णा अस्पताल को देरी से इलाज करने का दोषी पाया गया है। जिसके बाद दोनों अस्पतालों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस आयुक्त ने दिए हैं। कृष्णा ने 24 घंटे में इलाज ही नहीं किया जबकि पारस ने करीब 20 घंटे बाद इलाज शुरू किया।
इलाज में देरी के कारण काटना पड़ा ITBP जवान की मां का हाथ
Uttar Pradesh News Live: नमक-रोटी खाते देख पसीजा दिल, BMW सवार युवक ने खरीदकर दिया ठेला
Uttar Pradesh News Live: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शहर की सड़कों पर दौड़ती एक लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा की विषय बनी हुई है। वजह कार नहीं, बल्कि उसकी छत पर रखा एक ठेला है। कार सवार ने ठेला एक जरूरतमंद को दिया है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
नमक-रोटी खाते देख पसीजा दिल, BMW सवार युवक ने खरीदकर दिया ठेला
Uttar Pradesh News Live: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे लखनऊ, 2027 की तैयारियां परखेंगे
Uttar Pradesh News Live: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को लखनऊ पहुंचे। वह प्रशिक्षण वर्ग में बौद्धिक निर्देशन के साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के तहत हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, तीन दिवसीय प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख की मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सरकार के अन्य प्रतिनिधियों से भी हो सकती है। भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों से भी मुलाकात की चर्चा है। अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनाव के पहले भागवत का दौरा अहम माना जा रहा है।
Uttar Pradesh News Live: सड़क पर न हो बकरीद की नमाज, योगी ने सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी को लेकर भी चेताया
Uttar Pradesh News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कानून-व्यवस्था व प्रशासनिक समीक्षा बैठक में बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रोक और परंपरागत स्थलों पर ही नमाज का आयोजन कराए जाने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जन शिकायतों के समाधान के लिए हर विकास खंड स्तर पर साप्ताहिक चौपाल लगाए जाने का निर्णय किया है। इन चौपालों में राजस्व वाद, घरेलू हिंसा, अवैध वसूली तथा स्थानीय स्तर पर दर्ज न होने वाली पुलिस शिकायतों का तत्काल समाधान होगा। चौपाल के माध्यम से सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा भी जाएगा।
सड़क पर न हो बकरीद की नमाज, योगी ने सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी को लेकर भी चेताया
Uttar Pradesh News Live: कानपुर में रोड रेज में पिता-पुत्र को मार डाला
Uttar Pradesh News Live: यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां किदवई नगर में बाईपास के पास बाइकें टकराने को लेकर रविवार रात को हुए मामूली विवाद में पिता-पुत्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बीच सड़क हुए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बाइक सवार तीन युवकों ने पहले पिता और उसके दो पुत्रों पर ताबड़तोड़ हेलमेट से वार किए। इसी बीच अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक बेटा पीठ पर चाकू लगने से घायल हुआ है। लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। दो आरोपी फरार हैं, पुलिस जिनकी तलाश में दबिश दे रही है।
कानपुर में रोड रेज में पिता-पुत्र को मार डाला
Uttar Pradesh News Live: शराब दुकान चोरी के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र में शराब की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के अनुसार चार और पांच अप्रैल की रात थाना रोजा क्षेत्र में शराब की दुकान में चोरी की घटना हुई थी। मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी रेलवे मैदान रोजा के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। देवेंद्र का कहना है कि खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सियानंद पुत्र गजेंद्र पाल निवासी इटोरिया शिवपुरी थाना फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली के बाएं पैर में गोली लग गई। वहीं पुलिस ने उसके साथी अवनीश पुत्र फकीरे निवासी सेरहा पुख्ता थाना दातागंज जनपद बदायूं को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।
Uttar Pradesh News Live: यूपी के सभी थानों की CCTV से होगी लाइव निगरानी
Uttar Pradesh News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक आधुनिक, सुरक्षित तथा तकनीक आधारित बनाने के लिए पुलिस रेडियो विभाग को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की लोकेशन, मूवमेंट और संचार गतिविधियों की गोपनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी सेंधमारी की संभावना नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस रेडियो नेटवर्क को अत्याधुनिक तकनीकों से सशक्त किया जाए तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक निर्बाध संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
यूपी के सभी थानों की CCTV से होगी लाइव निगरानी
Uttar Pradesh News Live: आज से 3 जून तक तपाएगा नौतपा, इस दिन आंधी-बारिश के आसार
Uttar Pradesh News Live: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में हाल बेहाल है। वहीं, आज से नौतपा शुरू हो रहा है। जो तीन जून तक रहेगा। वहीं, 29-30 तक बारिश की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो गया है। आसमान साफ है। इस वजह से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसा रहीं है। हालांकि अब भी पूरवा हवा चल रहीं है। जिस वजह से हवा में नमी लगातार 80 फीसदी के करीब बनी हुई है। हवा में नमी की अधिकता के कारण हीट इंडेक्स 48 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। इस वजह से 41 डिग्री तापमान में लोगों को 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी महसूस हो रही है।
आज से 3 जून तक तपाएगा नौतपा, इस दिन आंधी-बारिश के आसार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play