दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। रविवार दोपहर ए-ब्लॉक की गली संख्या-41 में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए। इस हादसे में 55 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 34 वर्षीय दूसरे मजदूर की हालत नाजुक है। पुलिस ने मामले में लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर लिया है और ठेकेदार व मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि विनोद (मृतक) को काम नहीं मिल रहा था। इसके कारण वह सेप्टिक टैंक की सफाई का काम करने गया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय मकान मालिक ने सेप्टिक टैंक साफ कराने के लिए अनिल नाम के ठेकेदार को बुलाया था। अनिल ने इस काम के लिए नोएडा सेक्टर-16 निवासी 55 वर्षीय विनोद और एक अन्य जानकार के माध्यम से 34 वर्षीय धर्मेंद्र को दिहाड़ी पर बुलाया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए दोनों मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के करीब 8 फीट गहरे टैंक में गाद निकालने के लिए उतार दिया।
टैंक में उतरने के कुछ ही देर बाद जहरीली गैस के प्रभाव से दोनों मजदूर अंदर ही अचेत हो गए। मजदूरों को बेहोश देखकर ठेकेदार अनिल ने तुरंत मकान मालिक और स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी और कुंडे के सहारे दोनों को बाहर निकाला। दोनों को निजी वाहन से तुरंत एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र का इलाज जारी है, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विनोद का परिवार नोएडा के सेक्टर-16 में रहता है। वह घर में कमाने वाला इकलौता सदस्य था और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। परिजनों के मुताबिक, ठेकेदार अनिल रविवार को उसे घर से ही काम के लिए बुलाकर लाया था। उसकी मौत के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है। धर्मेंद्र पेशे से एक प्लंबर है।
विनोद के भाई ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से काम नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी थी, जिसके चलते मजबूरी में उसने टैंक सफाई का काम पकड़ लिया। उसके परिवार में पत्नी रेखा और तीन बच्चे हैं। अस्पताल में परिजनों ने ठेकेदार व मकान मालिक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया, जिन्हें बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play