Uttar Pradesh News Live: नशे में मिले ड्राइवर सीधे होंगे गिरफ्तार, योगी आज स्वास्थ्य विभाग की करेंगे समीक्षा बैठक – Hindustan Hindi News

UP Top News
Uttar Pradesh News Live: शराब पीकर वाहन चलाने वाले संभल जाएं क्योंकि नशे में वाहन चलाने वाले अब बच नहीं पाएंगे। नशे के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की तैयारी है। जहां चेकिंग के दौरान ड्राइवर के नशे में होने पर बिना वारंट यानी ऑन-द-स्पॉट हिरासत में लेकर जेल भेजने का खाका तैयार किया गया है। इस संबंध में यातायात निदेशालय ने पुलिस उपायुक्त यातायात को दिशा निर्देश 21 मई को जारी किया है। इसमें एमवी एक्ट के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ छह बिंदुओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। सीएम के सख्ती के बाद अब ‘ड्रंक एंड ड्राइविंग’ मामले में वाहन चालक बच नहीं पाएंगे।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आज लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह नगर निगम की 413 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। शाम को सीएम प्रयागराज दौरे पर रवाना होंगे।

Uttar Pradesh News Live: बाराबंकी में चार दोस्तों की हादसे में मौत
Uttar Pradesh News Live: बाराबंकी के लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर भिखरा गांव के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रेलर में टकरा गई। इस हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
Uttar Pradesh News Live: छह हत्याओं के आरोपी ने कस्टडी में किया निकाह
Uttar Pradesh News Live: दस वर्ष पूर्व दिल्ली के एक व्यापारी के परिवार के छह लोगों के हाई प्रोफाइल मर्डर केस में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे सजायाफता समौली गांव निवासी वाजिद सोमवार को पुलिस हिरासत में 10 घंटे के पैरोल पर पैतृक गांव पहुंचा। जहां उसने मेरठ के पावटी अफजलपुर निवासी नसीम अहमद अंसारी की पुत्री यासमीन से निकाह किया। दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार भी हैं। निकाह के बाद दिल्ली पुलिस आरोपी को वापस जेल लेकर चली गई।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News