LIVE: कर्नाटक CM पर फैसले के लिए दिल्ली में मीटिंग, साथ दिखे सिद्धारमैया-शिवकुमार – AajTak

Feedback
कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें जारी हैं. आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ एक बेहद अहम बैठक करने वाले हैं. ऐसे में कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलें तेज हो गई हैं.
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज की बैठक कर्नाटक सरकार के भविष्य और नेतृत्व परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूम रही सभी अफवाहों को पूरी तरह साफ कर देगी. 
सूत्रों का मानना है कि इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के कार्यकाल को लेकर आलाकमान कोई अंतिम फैसला कर सकता है. 
-दिल्ली के इंदिरा भवन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राहुल गांधी के बीच हो रही अहम बैठक अब खत्म हो गई है. ये पूरी मुलाकात राहुल गांधी के चैंबर के अंदर हुई. बैठक खत्म होने के बाद अब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बाहर आ गए हैं और वो उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ बैठे हुए हैं. शिवकुमार को अभी तक चैंबर के अंदर बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया है और वो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच एक बार फिर से मुलाकात और चर्चा शुरू हो गई है.
-दिल्ली के इंदिरा भवन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच अहम बैठक शुरू हो चुकी है. इस बैठक से ठीक पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के साथ करीब डेढ़ घंटे तक गहन मंथन किया. 
-कांग्रेस की मीटिंग से एक इनसाइड फोटो सामने आई है. इसमें शिवकुमार और सिद्धारमैया एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
-खबर है कि कांग्रेस आलाकमान शिवकुमार और सिद्धारमैया से अलग-अलग मुलाकात करेंगे.
-बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के तमाम बड़े दिग्गज नेता वहां पहुंच चुके हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला इंदिरा भवन पहुंच चुके हैं. 
-इस बैठक से ठीक पहले कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ मंत्री एम.बी. पाटिल ने कहा कि फिलहाल इस बैठक के एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, इसके बारे में किसी के पास भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है. ये बैठक आने वाले राज्यसभा चुनावों या एमएलसी चुनावों को लेकर हो सकती है. इसके अलावा, राज्य में कैबिनेट फेरबदल पर भी बातचीत हो सकती है.

हाई-प्रोफाइल बैठक पर टिकी नजरें
दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं. इसके बाद से ही राज्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल और डीके शिवकुमार को सीएम बनाने की मांग की खबरें सामने आ रही थीं. अब पूरी कर्नाटक कांग्रेस और विपक्षी दलों की नजरें दिल्ली में होने वाली इस हाई-प्रोफाइल बैठक के नतीजों पर टिकी हुई हैं.
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की अफवाहों के बीच जब उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से सवाल पूछा गया, तो उनका अंदाज बेहद दिलचस्प रहा. पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या वो कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, तो उन्होंने इस पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया. शिवकुमार इस सवाल पर सिर्फ मुस्कुराए और पूरी तरह मौन रहे. उनकी इस मुस्कान और चुप्पी ने कयासों का बाजार और गर्म कर दिया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News