पन्ना में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं धंसा… 5 मजदूरों की मौत – AajTak

Feedback
पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र के बीहरपुवा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन कुआं अचानक धंस गया. इस हादसे में काम कर रहे छह लोग मिट्टी के भारी मलबे के नीचे दब गए. जिससे 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अभी भी लापता है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए.
जानकारी के अनुसार बीहरपुवा गांव में कुछ लोगों द्वारा एक निजी कुएं का निर्माण कार्य कराया जा रहा था. मजदूर और स्थानीय लोग कुएं की खुदाई और निर्माण कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और कुएं के अंदर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए. देखते ही देखते पूरा इलाका चीख-पुकार से भर गया.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया. जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी हटाने का काम तेज गति से शुरू हुआ. इसके साथ ही ग्रामीण भी अपने स्तर पर बचाव कार्य में जुट गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक पांच लोगों के शव कुएं के मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं. वहीं, एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है, जिसकी तलाश लगातार जारी है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मिट्टी का दबाव अधिक होने और अचानक धंसाव के कारण यह बड़ा हादसा हुआ.
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों में गहरा आक्रोश भी देखा जा रहा है. उनका आरोप है कि कुएं के निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह दर्दनाक घटना हुई. जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं.
अधिकारियों ने कहा है कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जाएगी. फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ और स्थानीय बचाव दल की टीमें लगातार मलबा हटाने और लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई हैं.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News