कृपया धैर्य रखें।
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जिसमें युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह दिखा। महिलाओं की भागीदारी पुरु …और पढ़ें
हिमाचल पंचायत चुनाव में मतदान के लिए लोगों में उत्साह है।
पहले चरण में 1293 पंचायतों में मतदान जारी रहा।
शिमला के नरेल में गलत मुहर के कारण वोटिंग रोकी गई।
दोपहर 1 बजे तक लगभग 60% मतदान दर्ज किया गया।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। पोलिंग बूथ पर सुबह से कतारें लग गईं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों में भी मतदान के लिए भारी उत्साह दिखा। 3,754 पंचायतों में से पहले चरण में 1293 पंचायतों के लिए तीन बजे तक मतदान तय था, लेकिन कई जगह तीन बजे के बाद भी मतदान जारी रहा।
LIVE UPDATES
जिला मंडी की गौंटा पंचायत में 103 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्यामी देवी पत्नी भगत राम ने मतदानकिया।
जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में पहले चरण में 17 पंचायतों में पौने 10 बजे तक 14.21प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 
86 वर्षीय चेत्री देवी ने बरोट पंचायत के वार्ड नंबर 6 में मतदान किया।
ग्रामीण संसद के चयन के लिए 31,182 पदों में से 20,327 पदों के लिए तीन चरण में मतदान होना है। 10,854 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है। मंडी में एक वार्ड सदस्य का चुनाव प्रत्याशी के निधन के कारण रद कर दिया गया है।
हमीरपुर में देई का नौण पंचायत में वोट डालने जाते बुजुर्ग जोगिंदर सिंह।
बिलासपुर की टाली पंचायत में प्रधान पद के निर्वाचन को रद कर दिया है। प्रधान पद के लिए एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक मिड डे मील वर्कर के प्रत्याशी बनने के बाद यह निर्णय लिया है।
जिला कांगड़ा की बंड बिहार पंचायत के बूथ पर वोट डालने पहुंचीं 103 वर्षीय सैना देबी पत्नी नरात्रू राम। ग्रामीणों ने उन्हें मतदान के बाद सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में पंचायत चुनाव के बाद जनगणना करेंगे शिक्षक, कई स्कूलों के 10 से 12 टीचर की लगा दी ड्यूटी