पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट में धकेल दिया है। भारत में इसकी वजह से पिछले 1 महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली है। ऐसे में लोग अपनी बाइक और कार को घर से बाहर ले जाने से पहले एक बार सोचने लगे हैं। इन सब के बीच ओडिशा से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वायरल वीडियो के नीचे लोगों ने मजाक में लिखा कि लगता है हमें भी अपनी बाइक का यही इंतजाम करना पड़ेगा।
सोशल मीडिया पर ओडिशा के कटक से संबंधित बताए जा रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के ऊपर के हिस्से को साइकिल के साथ जोड़कर एक बढ़िया जुगाड़ बनाया हुआ है। अपनी इसी जुगाड़ को लेकर वह रास्ते पर निकलता है, तभी कुछ लोग उसका वीडियो बना लेते हैं। अब बढ़ते पेट्रोल और ‘महंगाई डायन खाए जात है’ वाले गाने के वायरल होने के बीच यह वीडियो भी वायरल हो गया है। लोग इसे बढ़ते हुए पेट्रोल के उपाय के तौर पर देख रहे हैं।
इस वायरल वीडियो के नीचे कई लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कमेंट किए। एक ने लिखा, “बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच बिना पेट्रोल की बाइक देखना एक सुखद अहसास है।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “यह जेब के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा है।”
हालांकि, कई लोगों ने इस डिजाइन में भी नुक्स निकाले। एक यूजर ने लिखा, “इससे अच्छा तो साइकिल खरीद लेते, उसे चलाना ज्यादा आसान रहता। इससे तो इसका वजन और भी ज्यादा बढ़ गया है।” इसके नीचे दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “फिर भी उसने अच्छा काम किया है।”
सोशल मीडिया पर यह पोस्ट भले ही अपने अनोखे अंदाज के लिए वायरल हो रही है, लेकिन इसका वायरल होना इस बात का सबूत है कि लोग बढ़ते पेट्रोल के दामों से परेशान हैं। भले ही अभी यह जेब पर ज्यादा खर्च नहीं डाल रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में इसके और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है,जो कि सभी के लिए नुकसानदायक है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play