—विज्ञापन—
Breaking News in Hindi LIVE Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम के दौरे पर हैं. आज उनके दौरे का दूसरा दिन है. इस दौरान वह नाथुला दर्रे का दौरा करेंगी। आज ही वे गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी.
इसके अलावा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय बुधवार को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली दौरे पर जाएंगे. वह चेन्नई से विशेष विमान के जरिए रवाना होंगे. सूत्रों के मुताबिक, विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. इसके अलावा वह अमित शाह, निर्मला सीतारमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं. गुरुवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की संभावना है. दिल्ली दौरे को लेकर चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा समीक्षा बैठक भी हुई. मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ मंत्री भी दिल्ली जाएंगे.
भाजपा आलाकमान ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान दिल्ली की संगठनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखने के साथ-साथ अगले वर्ष प्रस्तावित पंजाब विधानसभा चुनाव को भी प्रमुख आधार बनाने पर विचार कर रहा है. इस कारण प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ऐसे नेताओं के नामों की सूची बनाई जा रही है जिनकी सामाजिक और राजनीतिक स्वीकार्यता दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की राजनीति में भी भाजपा के लिए लाभकारी साबित हो सके.

Breaking News in Hindi LIVE Updates: MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, “भारत, चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के बारे में किए गए बेवजह के जिक्र को पूरी तरह से खारिज करता है। भारत का रुख हमेशा एक जैसा रहा है और संबंधित पक्षों को इसकी पूरी जानकारी है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग रहे हैं, हैं और हमेशा रहेंगे। किसी भी दूसरे देश को इस मामले पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है…”
MEA Spokesperson Randhir Jaiswal tweets, "India categorically rejects unwarranted references to the Union Territory of Jammu & Kashmir in the Joint Statement between China and Pakistan. India's position is consistent and well-known to the concerned parties. The Union Territories… pic.twitter.com/fsQki71a0M
— ANI (@ANI) May 27, 2026

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
वर्षा सिंह News 24 डिजिटल में बतौर सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को डिजिटल मीडिया में 6 साल से अधिक का अनुभव है. राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमायिक विषयों पर वर्षा की अच्छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीतिक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी लिखती हैं. आप वर्षा सिंह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter), Facebook और LinkedIn पर भी जुड़ सकते हैं. News 24 से पहले वर्षा Jagran New Media, ANI और ETV Bharat (हैदराबाद) में काम कर चुकी हैं. शिकायत और सुझाव के लिए वर्षा सिंह से Versha.Singh@bagconvergence.in पर संपर्क किया जा सकता है.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in