Feedback
पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना भोपाल की ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत का मामला लगातार नए खुलासों और मोड़ों के साथ आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. घटना से पहले और बाद की सीसीटीवी फुटेज, ट्विशा के पति समर्थ का फरार होना और बाद में आत्मसमर्पण करना, साथ ही उसकी सास के कई चौंकाने वाले बयानों ने मामले को और अधिक चर्चा में ला दिया है. अब कानूनी प्रक्रिया भी तेज हो गई है. मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के बाद निष्पक्ष जांच और पीड़ित पक्ष को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है.
निकलेगी गिरिबाला और समर्थ की CDR
मामले में गठित एसआईटी ने गिरिबाला सिंह की CDR (Call detail report) को लेकर कोर्ट में जवाब दाखिल किया है. एसआईटी ने कोर्ट को बताया कि गिरीबाला सिंह, समर्थ सिंह और ट्विशा की CDR सुरक्षित रखने की मांग को देखते हुए 12 मई से 20 मई तक की CDR को सुरक्षित रखने के लिए संबंधित मोबाइल सिम कंपनियों को पत्र लिखे गए हैं.
कंपनी से डेटा मिलने पर इसे भी केस डायरी में जोड़ा जाएगा. बता दें कि सीडीआर को लेकर ट्विशा के परिवार की ओर से वकील अंकुर पांडे ने यह अर्जी लगायी थी. ट्विशा के परिवार का आरोप है कि उसकी मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने कई लोगों को कॉल किए थे जिनमें से कुछ प्रभावशाली लोग भी थे.
गिरिबाला ने कई लोगों को किए थे कॉल
ट्विशा के परिवार ने गिरीबाला की ये कॉल डीटेल अपने स्तर पर पहले ही जारी की थी और ऐसा दावा किया थी कि बेटी की मौत के अगले दिन यानी 13 मई को गिरीबाला ने कई कॉल किए थे. जज लेवल के लोगों से बातचीत के अलावा गिरीबाला ने सीसीटीवी इंस्टॉल करने वाले युवकों को भी कॉल किया था.
उसी समय परिवार ने मांग की थी कि इन सभी नंबर्स की जांच की जाएं और इनसे संबंधित समस्त कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), टॉवर डंप एवं टॉवर लोकेशन डेटा, इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) लॉग्स, ई-मेल कम्युनिकेशन, एसएमएस, व्हाट्सएप चैट्स के बैकअप, सोशल मीडिया कम्युनिकेशन, क्लाउड डेटा, लोकेशन हिस्ट्री, कॉल रिकॉर्डिंग और डेटा ट्रांसफर हिस्ट्री समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल सबूतों को तत्काल सीज किया जाए.
सीसीटीवी फुटेज से केस में आया मोड़
गौरतलब है कि इस मामले में हाल में सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने जांच को नया मोड़ दे दिया है और कई अहम सवाल खड़े कर दिए हैं. फुटेज में ट्विशा शर्मा को बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की तरफ जाते हुए देखा गया, जबकि करीब एक घंटे बाद उनके पति समर्थ और तीन अन्य लोग उन्हें नीचे लाते नजर आए.
सीसीटीवी में कैद यह घटनाक्रम अब जांच एजेंसियों के लिए अहम सबूत माना जा रहा है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उस एक घंटे के दौरान छत पर आखिर क्या हुआ था. जानकारी के मुताबिक, ट्विशा आखिरी बार हाथ में हेडफोन लिए सामान्य स्थिति में सीढ़ियां चढ़ती दिखाई दी थीं, लेकिन लगभग एक घंटे बाद उनकी हालत बेहद गंभीर नजर आई. यही कारण है कि परिजन इस मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
छत पर आखिर क्या हुआ?
ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मामले में सबसे पहले सामने आई सीसीटीवी फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी और कई नए सवाल खड़े कर दिए. वीडियो में ट्विशा शर्मा को बिल्डिंग की सीढ़ियों से छत की ओर जाते हुए देखा गया है, जबकि लगभग एक घंटे बाद उनके पति समर्थ और तीन अन्य लोग उन्हें नीचे लेकर आते दिखाई दिए.
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ यह पूरा घटनाक्रम जांच एजेंसियों के लिए एक महत्वपूर्ण साक्ष्य बन गया. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उस एक घंटे के दौरान छत पर आखिर क्या हुआ. जानकारी के अनुसार, ट्विशा आखिरी बार हाथ में हेडफोन लिए सामान्य अवस्था में सीढ़ियां चढ़ती हुई नजर आई थीं, लेकिन करीब एक घंटे बाद उनकी स्थिति बेहद गंभीर दिखाई दी. इसी वजह से परिजन इस मामले को संदिग्ध मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू