Breaking News Today 27 May LIVE: SIR पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, असम विधानसभा में UCC बिल पर चर्चा – India.Com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: बुधवार को देश भर की नजर 4 खास घटनाओं पर रहेंगी. सबसे पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट इस पर आज फैसला सुनाएगा. चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच यह फैसला सुनाएगी. इसके अलावा कोर्ट से दूसरी घटना जुड़ी है, जहां इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा. वहीं हाल ही में असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बनी नई सरकार बुधवार को विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट (UCC) यानी समान नागरिक संहिता पर सदन में चर्चा के लिए बिल पेश करेगी. इसके आज ही पारित होने की उम्मीद है.

Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: हिमाचल प्रदेश के जंगलों में लगी आग को बुझाने में जुटे भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर. देखें वीडियो
#WATCH | Indian Air Force choppers engaged in dousing forest fire in Kasauli in Himachal Pradesh.
(Video Source: Indian Air Force) pic.twitter.com/hPj2J1AcgD
— ANI (@ANI) May 27, 2026

Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: शेयर बाजार- 75,939.86 अंक पर खुलने के बाद बाजार करीब 15 मिनट में करीब 100 अंक लुढ़कने के बाद फिर संभलने की कोशिश में…. 23880.35 पर खुला निफ्टी ऊंचाई की ओर
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: झुलसा देने वाली गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के सोलन में क्यारीघाट गांव और कंडाघाट के जंगलों में भयानक आग लगी है. यहां आग की ऊंची-ऊंची लपटें और बड़े-बड़े धुएं का गुबार दिख रहा है. प्रशासन और वन विभाग मुस्तैदी के साथ आग पर काबू पाने में जुटे हैं.
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: चिलचिलाती गर्मी के बीच मानसून भी लोगों के धैर्य की परीक्षा ले रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक वह केरलम से 30-35 किलोमीटर दूर अटक गया है. उसके मंगलवार को केरल के तट से टकराने की उम्मीद थी. केरल तट से टकराने के बाद करीब एक महीने बाद यह समूचे भारत को भिगोने लगता है. लेकिन अभी तुरंत गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं.
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव में कोई कमी के संकेत नहीं हैं. अल जजीरा की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ईरान एक बार फिर अमेरिका से संभावित युद्ध की तैयारी में जुट गया है. इस समय वह होर्मुज स्ट्रेट को अपना सबसे बड़ा हथियार मान रहा है.
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने के बाद जोसेफ विजय पहली बार दिल्ली में आधिकारिक दौरे पर होंगे. इस मौके पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.
Breaking News Today 27 May 2026 Aaj Ki Taja Khabar: नमस्कार! दिन भर की खबरों से जुड़ी इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां आपको रियल टाइम में मिलेंगे पल-पल की घटनाओं के सभी लाइव अपडेट्स. जुड़े रहिए हमारे साथ….
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Subscribe to Our Newsletter Today!
लखनऊ में ट्विशा जैसा मामला- संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, दहेज और कार की मांग को लेकर कर रहे थे प्रताड़ित
Breaking News Today 27 May LIVE: SIR पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज, असम विधानसभा में UCC बिल पर चर्चा
ममता की पार्टी में दरार? पहले 100 पार्षदों का इस्तीफा, अब सांसद काकोली घोष समेत 2 MLA सुवेंदु अधिकारी की मीटिंग में हुए शामिल
स्पोर्ट्स की दुनिया में बड़ा दांव! Zee लाएगा 4 नए चैनल, FIFA World Cup पर भी नजर
‘दूसरे देशों को अधिकार नहीं…’, कश्मीर मुद्दे पर भारत का सख्त रुख, चीन-पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News