Bihar News Live Update: दक्षिण बिहार को 29 मई से चिलचिलाती गर्मी से राहत की उम्मीद, उधर केवटी BDO चंद्रमोहन पासवान के ठिकानों पर रेड – Navbharat Times

बिहार के सभी जिला मुख्यालय फोर लेन सड़क से कनेक्ट होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में साफ निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि लोगों की त्वरित आवाजाही के लिए राज्य में बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार किया गया है। राज्य के सुदूर इलाकों से पांच घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। उन्होंने राज्य में जो भी एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाई-वे का निर्माण कार्य किया जा रहा है, उसे तीव्र गति एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने की बात कही।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बिहार के नालंदा जिले के एक सरकारी स्कूल में दोपहर का भोजन करने के बाद लगभग 60 छात्रों के बीमार पड़ने की मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 21 मई की थी, जब सरकारी स्कूल के छात्रों ने दोपहर का भोजन करने के बाद कथित तौर पर उल्टी, पेट दर्द, मतली और दस्त की शिकायत की। प्रभावित छात्रों को इलाज के लिए पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। खबरों के अनुसार, शिक्षकों द्वारा चखे बिना ही छात्रों को भोजन परोसा गया, जिसे खाकर कई छात्र बीमार पड़ गए। इसके बाद, एक शिक्षक ने भी भोजन का सेवन किया और वह भी बीमार पड़ गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News