50 डिग्री तापमान में देशी जुगाड़ से कार में शिमला जैसी कूलिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल; जमकर तारीफ – Hindustan Hindi News

भारत को जुगाड़ वाला देश कहा जाता है। अक्सर लोग समस्या के समाधान के लिए कोई न कोई जुगाड़ निकल लेते हैं। इस समय पूरे दिल्ली-एनसीआर में प्रचंड गर्मी और लू का सितम है। कई बार कार का एयर कंडीशन सिस्टम भी ठंडक पहुंचाने में नाकाम रहता है। कुछ इसी तरह की समस्या झेल रहे एक कार ड्राइवर ने ऐसा देशी जुगाड़ निकाला कि उसकी कार के अंदर शिमला जैसी कूलिंग महसूस होने लगी। इस जुगाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग उस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं।
एक्स पर वायरल एक छोटे से वीडियो में कार ड्राइवर दावा करता है कि उस देशी जुगाड़ की वजह से बहुत ज़्यादा गर्मी में भी “शिमला जैसी कूलिंग” देता है। करीब 50 सेकंड के उस वीडियो क्लिप में वह अपनी कार के अंदर कॉन्फिडेंस के साथ इस हैक के बारे में बता रहा है। पैसेंजर इसे टेस्ट करते हैं और हैरानी से कहते हैं कि हवा तुरंत ठंडी लगती है। जब ड्राइवर अपनी कैची लाइन दोहराता है तो राइड में हंसी और एक्साइटमेंट भर जाता है, जिससे यह पल और भी यादगार बन जाता है।
वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि उसकी कार के आगे बोनट पर पानी छिड़कने का ऐसा जुगाड़ किया गया है, जिससे उसकी कार की एसी की कुलिंग बढ़ जाती है और कार तुरंत ठंडी हो जाती है। इस जुगाड़ को अंजाम देने वाले शख्स को वीडियो में कार ड्राइवर से बात करते हुए सुना जा सकता है। कार ड्राइवर कह रहा है कि उसे किसी ने इसके बारे में बताया था इसलिए वह नोएडा से उसके पास पहुंचा है। कार ड्राइवर बहुत खुश है और कह रहा है कि यार पहले तो कूलिंग कुछ भी नहीं आ रही थी लेकिन तुम्हारे जुगाड़ की वजह से जबरदस्त कूलिंग हो रही है और अब तीन-चार महीने तक एसी की सर्विसिंग नहीं कराऊंगा।
नाइटमेयर्स ऑफ हेटर्स नामक यूजर ने इस वीडियो को एक्स पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। शाम में करीब 7.30 बजे शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक करीब 34000 लोग देख चुके हैं। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया इस वीडियो पर दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “जुगाड़ से बड़े-बड़े काम भी हो जाते हैं जहां पर बड़े खर्च होते हैं वहां सस्ते में काम में पड़ जाता है गर्मी में बहुत परेशान है ड्राइवर भाई” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, “देसी जुगाड़ लगाने में लोग बहुत ही ज़्यादा आगे रहते हैं। उनके दिमाग में ऐसे ऐसे उपाय आते हैं कि वह सोचने पर मजबूर कर देते हैं।” एक और यूजर कह रहा है, “गर्मी चाहे दिल्ली की हो या हैरादाबाद की, इलाज देसी ही काम आता है है…”
प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन’ रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम ‘मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन’ है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News