Published By: Tanuja Joshi | Updated: May 27, 2026, 11:43 PM
Temprature
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान और थार रेगिस्तान की तरफ से आने वाली गर्म और सूखी हवाओं ने तापमान को तेजी से बढ़ा दिया. दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने हालात और ज्यादा खराब कर दिए.
सिर्फ श्रीगंगानगर ही नहीं, बल्कि बीकानेर, जैसलमेर और चूरू जैसे शहरों में भी तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया. पूरे राजस्थान में गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है.
राजस्थान के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी भीषण गर्मी रिकॉर्ड की गई. नई दिल्ली में तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया, जबकि रोहतक और हिसार में भी लोगों का हाल बेहाल रहा.
विशेषज्ञों का कहना है कि साफ आसमान, बारिश की कमी और जमीन में नमी खत्म होने की वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है. सूर्य की तेज किरणें सीधे जमीन को गर्म कर रही हैं.
जब जमीन में नमी नहीं रहती तो सूरज की गर्मी सीधे मिट्टी और हवा को गर्म करती है. यही कारण है कि उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में तापमान अचानक तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है.
मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार शाम से कुछ इलाकों में आंधी, धूल भरी हवाएं और बारिश देखने को मिल सकती है. इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है.
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मौसम बदलने के दौरान तेज आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं बढ़ सकती हैं. लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED