—विज्ञापन—
होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल की सप्लाई रुकी तो पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई असर नहीं पड़ा। बल्कि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। जबकि जंग के कारए वैश्विक तेल बाजार लड़खड़ा रहा है। फिर भी भारत-पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के रेटों में काफी अंतर है।
बता दें कि पिछले एक महीने में पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के रेट कई बार बढ़े। बीते दिन ही पेटोल का रेट 137 रुपये और डीजल का रेट 184 रुपये बढ़ाया गया। आज पाकिस्तान में पेट्रोल का रेट 458.4 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 520.35 रुपये प्रति लीटर है। जबकि भारत में पेट्रोल का रेट 94 से 100 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 87 रुपये से 90 रुपये प्रति लीटर है।
बता दें कि भारत ने मई 2022 से ही पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता बना रखी है। इसकी वजह पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर रणनीति से काम करना है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की, जिससे पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स घटकर 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर शून्य हो गया। इससे सरकार के राजस्व पर असर पड़ेगा, लेकिन ईंधन के रेट नहीं बढ़ेंगे।
बता दें कि भारत सरकार को पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटने से 1.6 लाख करोड़ रुपये से 1.8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होगा, लेकिन सरकार ने लोगों को परेशान करने की बजाय नुकसान खुद उठाना बेहतर समझा। इसलिए वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय तेल विपणन कंपनियों और सरकार को पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाने की जरूरत नहीं पड़ी।
वहीं पाकिस्तान को ईरान ने कच्चा तेल न देकर झटका दिया है, जबकि पाकिस्तान बड़ी जी-जान लगाकर ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम कराने की कोशिशें कर रहा है, बावजूद इसके ईरान ने राहत नहीं दी। वहीं पाकिस्तान की सरकार को पेट्रोल-डीजल से हुए नुकसान से लोगों को राहत देने के लिए बस और ट्रेनों का सफर फ्री करना पड़ा और कई मामालों में सब्सिडी का ऐलान करना पड़ा।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in