OTT पर गदर मचाने आ रही है ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स देख बोलेंगे OMG! – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें ओटीटी पर फिल्में या सीरीज देखना ज्यादा पसंद है, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसमें भर-भरकर सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म का टाइटल ‘कालिदास 2’ है, जो 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.
3 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘कालिदास 2’ को थिएटर्स में जमकर पसंद किया गया था. यह फिल्म साल 2019 में आई ‘कालिदास’ का सीक्वल है. फिल्म ‘कालिदास’ में एक बच्ची की गुमशुदगी की जांच को दिखाया गया था, जिसमें एक सीरियल किलिंग और गहरे रहस्यों का खेल उजागर हुआ था. दरअसल, यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी है, जो आपको आखिरी तक बांध कर रखती है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ‘कालिदास 2’ कब और कहां दस्तक देने वाली है.
आपको बता दें कि ‘कालिदास 2’ के साथ भरत निवास एक बार फिर संजीदा पुलिस ऑफिसर बनकर लौट आए हैं. इस मूवी में सुपरस्टार प्रकाश राज भी नजर आए हैं, जिसके कारण यह फिल्म एक अलग स्तर पर ले जाती है.
‘कालिदास 2’ फिल्म को सिनेमाघरों में जमकर पसंद किया गया है. ‘कालिदास 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म के मेकर्स ने कंफर्म किया है कि अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म SunNXT पर दस्तक देने वाली है. बता दें कि यह मूवी 12 मई को स्ट्रीम की जाएगी.
‘कालिदास 2’ मूवी का निर्देशन और लेखन दोनों श्री सेंथिल ने किया है. इस मूवी में अबर्नथी, अजय कार्थी, भवानी श्री और संगीता माधवन नायर जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. आपको सस्पेंस वाली फिल्में देखना पसंद है, तो यह मूवी आपके लिए ही बनी है. आप इसे 12 मई को OTT प्लेटफॉर्म SunNXT पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News