IPL 2026 में लगातार हार के बाद LSG को मिली बड़ी खुशखबरी, मैच विनर खिलाड़ी की हुई वापसी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम बैक टू बैक 3 मुकाबले हार गई है. जिसके कारण ही उनकी स्थिति बहुत ही खराब नजर आ रही है. फ्रेंचाइजी को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उन्हें कमबैक करना होगा. टीम के स्टार अच्छी लय में नहीं नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम में मुश्किल में नजर आ रही थी. इस बीच अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को अच्छी खबर मिली है.
आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में जोश इंग्लिश को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 8.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. जबकि उन्हें पता था कि अपनी शादी के कारण इंग्लिस लगभग 8 मैच नहीं खेलने वाले हैं.
18 अप्रैल को जोश इंग्लिस की शादी हुई है. उसके बाद अब वो 4 मई को आईपीएल का हिस्सा बनने वाले हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज जोश इंग्लिस खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 
आईपीएल 2026 में अब तक निकोलस पूरन ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही उन्हें जल्द ही बाहर किया जा सकता है. ऐसे में पूरन की जगह जोश इंग्लिस को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है.
कप्तान ऋषभ पंत भी फिलहाल बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. पंत के बल्ले से इस सीजन में रन आ रहे हैं, लेकिन मध्यक्रम में उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा है. इंग्लिस के आने से कप्तान पंत की ये बड़ी समस्या खत्म हो सकती है.
अगर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाना है, तो उन्हें बचे हुए 8 में से 6 मुकाबले जीतने होंगे. ऐसे में फ्रेंचाइजी को दोबारा जल्द ही लय हासिल करनी होगी. टीम में मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News