भास्कर न्यूज | रक्सौल
वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर में विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विश्व भाषा-नृत्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्सौल और वीरगंज के सीबीएसई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भारत और नेपाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक प्रस्तुति दी। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक नृत्यों ने लोगों का मन मोह लिया। समारोह का उद्घाटन भारतीय महावाणिज्यदूत देवी शरण मीणा ने किया। उन्होंने विविधता, नवाचार और समावेशीकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सांस्कृतिक विविधता समाज को मजबूत बनाती है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.