क्यों ट्रंप ने मध्य पूर्व के दोस्त मुस्लिम देश को दे डाली बम से उड़ा देने की धमकी? अमेरिका की कैबिनेट मीटिंग – India.Com

Trump Threaten Oman: ईरान से सीजफायर की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में अमेरिका के एक अहम सहयोगी देश को बम से उड़ाने की धमकी दी है. ट्रंप ने यहां तक कहा कि अगर वे ‘ठीक से पेश नहीं आते’ हैं, तो हमें उन्हें उड़ाना पड़ेगा. यह धमकी ट्रंप ने तब दी जब उनसे पूछा गया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर किसका नियंत्रण होगा.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को कैबिनेट की एक बैठक में एक रिपोर्टर ने डोनाल्ड ट्रंप से पूछा कि क्या उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं है कि ओमान (जो अमेरिका का लंबे समय से सहयोगी रहा है) ईरान युद्ध को खत्म कराने में मध्यस्थता करे और तेहरान के साथ मिलकर तेल के इस रास्ते को नियंत्रित करे?

ट्रंप ने कहा, होर्मुज सभी के लिए खुला रहेगा. इस पर किसी का नियंत्रण नहीं होगा. हम इसकी निगरानी करेंगे. इसके बाद ट्रंप ने कहा, ओमान को भी बाकी सभी देशों की तरह ही ठीक से पेश आना होगा, वरना हमें उन्हें बम से उड़ाना पड़ेगा. वे इस बात को समझते हैं. वे ठीक रहेंगे. यह साफ नहीं है कि ट्रंप ने मिडिल ईस्ट के एक सहयोगी पर हमला करने की धमकी क्यों दी. अभी तक व्हाइट हाउस की ओर से ट्रंप के इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं आई है.
ट्रंप प्रशासन, ओमान के खिलाफ राष्ट्रपति की धमकियों से पीछे हटता हुआ नहीं दिख रहा है. विदेश विभाग ने कैबिनेट बैठक खत्म होने के तुरंत बाद, उस धमकी का एक वीडियो ट्वीट किया. ट्रंप ने इस बैठक के दौरान ईरान के खिलाफ सैन्य धमकियां भी दीं, जब वे वहां की सरकार के साथ चल रही बातचीत पर चर्चा कर रहे थे.

अमेरिका और ईरान की सरकार के बीच एक दोस्ताना मध्यस्थ की भूमिका निभाने का ओमान का पुराना इतिहास रहा है. ओमान ने 2015 के ईरान परमाणु समझौते को कराने में मदद की थी, और 1980 से ही यह मध्य पूर्व में अमेरिका के रक्षा सहयोगी के तौर पर काम करता आ रहा है. ट्रंप ने हाल में मिडिल ईस्ट के सहयोगियों से मुलाकात की, जिसमें ओमान के उप प्रधानमंत्री सैय्यद असद भी शामिल थे.
होर्मुज से दुनिया का पांचवां हिस्सा तेल गुजरता है. फरवरी के आखिर में अमेरिका और इजरायल के हवाई हमलों के बाद से ही बंद पड़ा है. शांति वार्ता में इस जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का मुद्दा एक अहम अड़चन बना हुआ है.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News