Breaking News Today 28 May 2026 Aaj Ki Taza Khabar: नमस्कार! 28 मई (गुरुवार) को देश और दुनिया में हो रही हर हलचल से जुडे़ अपडेट्स की इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. गुरुवार को देश भर में ईद का सेलीब्रेशन जारी है. इस संबंध में संवेदनशील इलाको में पुलिस ने सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम भी किए हैं. उधर पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्धविराम फिर टूटता दिख रहा है. अमेरिका ने लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमला बोला है. दोनों ही पक्षों के बीच कतर में समझौते के प्रयास भी जारी है.
इसके अलावा ईंधन के बढ़ते दामों के बीच देश की विमान कंपनियों ने अपनी उड़ानों की संख्या कम करने का ऐलान किया है. एयर इंडिया और इंडिगो ने इसकी घोषणा कर दी है. खेल के क्षेत्र में बुधवार की शाम आईपीएल में सबसे कम उम्र के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम कर ली. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में विस्फोटक 97 रन ठोक दिए. उन्होंने इस लीग में क्रिस गेल का एक बड़ा रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया और उनकी टीम अब दूसरे क्वॉलीफायर में पहुंच गई है.
Breaking News Today 28 May 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर होंगे. इस दौरान वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे.
Breaking News Today 28 May 2026: कर्नाटक की राजनीति में आज बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. 2023 विधानसभा चुनावों में यहां बनी कांग्रेस सरकार की कमान सिद्धारमैया के हाथ में थी. अब वह अपने पद से आज इस्तीफा दे देंगे. खबरे हैं कि पार्टी अब डीके शिवकुमार को सरकार का नेतृत्व सौंपने जा रही है.
Breaking News Today 28 May 2026: नमस्कार! दिन भर की खबरों से जुड़ी इस लाइव पेशकश में आपका स्वागत है. यहां आपको मिलेंगे रियल टाइम में पल-पल की घटनाओं के सभी लाइव अपडेट्स. जुड़े रहिए हमारे साथ…
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED