जिस कर्क राशि में जा रहे हैं गुरु, उसके लिए कैसा रहेगा समय, कहां मिलेगा भाग्य का साथ और क्या है अलर्ट रहने के प्वाइंट – Hindustan Hindi News

सबसे पहले कर्क राशि के बारे में भी जानना जरूरी है। कर्क राशि चंद्रमा की राशि है। इस तरह चंद्रमा और गुरु का मिलन हो रहा है, क्योंकि गुरु दो जून को कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, यहां इस राशि में गुरु अक्टूबर तक रहेंगे। 12 साल बाद ऐसा मौका आ रहा है, जब गुरु इस राशि में आ रहे हैं। आपको बता दें कि गुरु अभी अतिचारी हैं, वो सिंह राशि में भी आएंगे,इसी साल तो गुरु अपनी चाल से तेज गति से चलकर जल्दी-जल्दी राशि बदल रहे हैं, आइए जानते हैं कि इसका असर सभी राशियों पर क्या होगा।

आपको पहले इस गोचर के मायने भी समझने होंगे। ये आपके लिए शक्तिशाली भाग्य तो ला रही है, साथ ही धार्मिक तौर पर भी आप अपने आंतरिक मन में भी कंट्रोल कर पा रहे हैं। आपको इसे सिर्फ धन से लेकर नहीं जोड़ना चाहिए। इसे अपनी ओवरऑल ग्रोथ से लेकर जोड़ना चाहिए।

कर्क राशि के लिए गुरु का गोचर लाभकारी साबित होगा। इस राशि के लिए सलाह दी जाती है कि लवलाइफ में किसी भी प्रकार की बहस आपके लिए परेशानी हो जाएगी, ईगो को लवलाइफ में ना ही लाएं तो आपके लिए अच्छा होगा। इस दौरान आपकी बच्चों के लिए हितकारी समय होगा, पढ़ाई से लेकर नौकरी तक की दिक्कतें दूर होंगी। गुरु विवाह के लिए माने जाते हैं, इसलिए अगर आपका विवाह नहीं हो रहा है, तो इस दौरान विवाह भी पक्का हो सकता है। आपको थोड़ा धैर्य तो रखना ही होगा।

आपको इस समय जिस एक काम में खास ध्यान देना है, वो इस समय किसी ऐसे काम में हाथ ना डालें जो सट्टा, लॉटरी से जुड़ा हो, अगर निवेश को बिना सोचे समझे करेंगे, तो आपके लिए परेशानियां खड़ी हो जाएंगी।

गुरु गोचर के कारण आपका भाग्य चमकेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं कि कुछ चमत्कार होगा, लेकिन आपको फील होगा। जो लोग बाहर घूमने जाना चाहते हैं, उनकी विश पूरी हो सकती है। आपके संबंध पिता के साथ बहुत घनिष्ठ होंगे। अगर आप इमोशनली थोड़ा ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं, तो इस दौरान ये समस्याएं भी सही होंगी। आप पहले से सशक्त महसूस करेंगे। लेकिन गुरु आपके लिए बहुत कुछ जिम्मेदारियां भी ला रहे हैं, आपको हेल्थ को लेकर ध्यान देना है, आपको नौकरी से लेकर अपने कर्ज, विवादों, प्रतियोगिता को भी इग्नोर नहीं करना है।

शार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज तक’ (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News