Published By: Arun Kumar | Updated: May 28, 2026, 9:55 AM
भारत में मोबाइल फोन की क्रांति को 31 साल होने जा रहे हैं. शुरुआत में सिर्फ अमीर लोगों का साधन बनी मोबाइल सेवा का इस्तेमाल आज हर आम से लेकर खास लोग करते हैं. 145 करोड़ की आबादी वाले इस देश में आज 112 करोड़ मोबाइल कनेक्शन एक्टिव हैं.
मोबाइल आज सिर्फ बात करने भर का साधन नहीं है. वह पूरी दुनिया को मुट्ठी में भरने जैसा है क्योंकि मोबाइल फोन अब स्मार्ट हो गए हैं और टच स्क्रीन के इस जमाने में यूजर सैकंड्स में ही इंटरनेट से जुड़े सभी काम कर लेते हैं.
स्मार्टफोन आज जिंदगी की जरूरत बन गए हैं. मोबाइल के स्मार्ट हो जाने से अब बिलों का भुगतान, बैंकिंग की टेंशन, UPI से बाजार में खरीददारी, अखबार, रेडियो या टीवी प्लेटफॉर्म्स का भी ठिकाना बन गए हैं.
क्या कभी सोचा है भारत में मोबाइल फोन की शुरुआत कब हुई और पहली मोबाइल रिंग कहां बजी थी. चलिए हम आपको बताते हैं. पहली मोबाइल कॉल 31 जुलाई 1995 के दिन कोलकाता की राइटर्स बिल्डिंग से नई दिल्ली में स्थित संचार भवन की गई थी.
इस कॉल पर तब केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री सुख राम और पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु के बीच मोबाइल से मोबाइल पर बात हुई थी. यह भारत में पहला मौका था, जब दो शख्स एकक-दूसरे से मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे.दोनों के हाथ में तब नोकिया का फोन था और इन मोबाइल की सेवा प्रदाता कंपनी भातर-ऑस्ट्रेलिया की साझा कंपनी कर रही थी.(तस्वीरें: facebook)
भारत के बीके मोदी ग्रुप और ऑस्ट्रेलिया की टेलस्ट्रा कंपनी ने मिलकर भारत में मोबाइल सर्विस देने के लिए लाइसेंस लिया था. यह उन 8 कंपनियों में से एक थी, जिन्हें पहली बार भारत में मोबाइल नेटवर्क का लाइंसेंस मिला था. इस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का नाम मोबाइलनेट था.
बता दें उस वक्त मोबाइल पर फोन करने या फोन रिसीव करने पर भी चार्ज लगता था. आउटगोइंग और इनकमिंग का यह चार्ज 8.4 रुपये प्रति मिनट से शुरू होकर आज की कैब सर्विस की तरह बढ़ते थे. पीक ऑवर में यह प्राइज 16.8 रुपये तक जाता था.
इस दौर में नोकिया के फोन ही ट्रेंड में होते थे और तब नोकिया 2080, नोकिया 350 और नोकिया 880 के हैंडसेट ट्रेंड में थे. भातर में इनकी कीमत तब 40,000 रुपये तक की थी. आज के दौर में यह रकम 2.25 लाख रुपये के बराबर है. (तस्वीरें: Unsplash.com से)
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED